Hindi NewsIndia NewsWoman coming out of Kerala Express toilet pushed from moving train by drunk man condition critical
टॉयलेट से बाहर आई महिला को शराबी ने चलती ट्रेन से धकेला, हालत गंभीर

टॉयलेट से बाहर आई महिला को शराबी ने चलती ट्रेन से धकेला, हालत गंभीर

संक्षेप: पीड़ित महिला और उसकी दोस्त अलुवा से जनरल डिब्बे में सवार होकर तिरुवनंतपुरम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब महिला टॉयलेट से बाहर आई, तो कथित तौर पर दरवाजे के पास खड़े आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

Mon, 3 Nov 2025 05:30 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही केरला एक्सप्रेस में एक शराबी ने महिला को ट्रेन से बाहर धकेल दिया। इसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रेलवे पुलिस ने बताया कि रविवार को ट्रेन के वर्कला स्टेशन से निकलने के कुछ देर बाद ही यह घटना हुई। यात्रियों की सूचना पर ट्रेन को रुकवाया गया और फिर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू करके वर्कला स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर महिला को पटरियों पर गंभीर हालत में पाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने बताया कि महिला को वहां से सीधे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, क्योंकि उसे काफी अंदरूनी चोटें आई हैं।अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन को रोके जाने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों और रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे कोचुवेली स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की पहचान तिरुवनंतपुरम निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला और उसकी दोस्त अलुवा से जनरल डिब्बे में सवार होकर तिरुवनंतपुरम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब महिला टॉयलेट से बाहर आई, तो कथित तौर पर दरवाजे के पास खड़े सुरेश ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इसके बाद वहाँ खड़े यात्रियों ने ट्रेन को रोककर रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी।

महिला की दोस्त ने बताया कि वह बाथरूम से बाहर आ रही थी , तभी शराबी ने हम दोनों पर हमला कर दिया। उसने आगे कहा, "सबसे पहले उसे नीचे फेंक दिया, मैंने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाई। इसके बाद उसने मुझे भी नीचे फेंकने की कोशिश की लेकिन मैं रेलिंग पकड़कर लटक गई, तब तक दूसरे यात्रियों ने मुझे ऊपर खींच लिया।"

पुलिस ने बताया कि सुरेश पूरी तरह से नशे में धुत था। वह कोट्टायम से ट्रेन में चढ़ा था। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया और मेडीकल जांच के लिए फोर्ट अस्पताल ले जाया गया था।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।