Hindi NewsIndia NewsWing Commander Namnash Syal died Tejas fighter jet crash Dubai Air Show father remebers
यूट्यूब पर एयर शो के वीडियो सर्च कर रहे थे पिता, तभी मिली विंग कमांडर बेटे के मौत की खबर

यूट्यूब पर एयर शो के वीडियो सर्च कर रहे थे पिता, तभी मिली विंग कमांडर बेटे के मौत की खबर

संक्षेप:

दिवंगत विंग कमांडर नमांश स्याल के पिता ने कहा, ‘शाम करीब 4 बजे मैं यूट्यूब पर एयर शो के वीडियो सर्च कर रहा था, तभी प्लेन क्रैश की खबरें दिखीं। मैंने तुरंत अपनी बहू को फोन किया। वह भी विंग कमांडर है।’

Nov 22, 2025 07:09 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट के क्रैश में विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। नमांश के पिता जगननाथ स्याल उस समय यूट्यूब पर अपने बेटे के एयर शो के वीडियो खोज रहे थे, जब उन्हें क्रैश की रिपोर्ट्स दिखीं और इसी तरह उन्हें अपने बेटे की मौत का पता चला। स्याल परिवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पटियलकड़ गांव का मूल निवासी है। विंग कमांडर के पिता रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल हैं। उन्होंने बताया, 'मैंने अपने बेटे से गुरुवार को आखिरी बार बात की थी। उसने मुझे दुबई एयर शो में अपने परफॉर्मेंस को टीवी या यूट्यूब पर देखने को कहा था।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बुलडोजर जस्टिस के खिलाफ दिया मेरा फैसला सबसे महत्वपूर्ण; CJI ने खुद बताया

दिवंगत विंग कमांडर नमांश स्याल के पिता ने कहा, 'शाम करीब 4 बजे मैं यूट्यूब पर एयर शो के वीडियो सर्च कर रहा था, तभी प्लेन क्रैश की खबरें दिखीं। मैंने तुरंत अपनी बहू को फोन किया। वह भी विंग कमांडर है। कुछ समय बाद कम से कम 6 वायुसेना अधिकारी हमारे घर पहुंचे और मुझे एहसास हो गया कि मेरे बेटे के साथ कुछ बहुत बुरा हुआ है।' परिवार फिलहाल तमिलनाडु के कोयंबटूर में नमांश के घर पर है। दो हफ्ते पहले वे हिमाचल से यहां आए थे ताकि अपनी 7 साल की पोती आर्या स्याल की देखभाल कर सकें, क्योंकि नमांश की पत्नी कोलकाता में ट्रेनिंग पर हैं। नमांश की मां वीणा स्याल सदमे में हैं और बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

विमान हादसे का वीडियो आया सामने

दुर्घटना के वीडियो फुटेज में विमान को अचानक ऊंचाई से गिरते और फिर आग के एक गोले में बदलते देखा जा सकता है। दुबई वर्ल्ड सेंट्रल स्थित अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआं छा गया। भयभीत दर्शक बड़ी संख्या में बाड़बंद हवाई पट्टी के पीछे विशाल स्टैंड क्षेत्र में एकत्र हो गए। भारतीय वायुसेना ने एक्स पर एक बयान में कहा, ‘आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया जा रहा है।’ विमान बनाने वाली सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने कहा कि वह साहसी भारतीय पायलट की जान जाने से बहुत दुखी है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।