Hindi NewsIndia NewsWing Commander Namansh Syal claimed last video Tejas Fighter Jet pilot crash in Dubai
मुस्कुराते और हाथ मिलाते, अंतिम वीडियो में कुछ ऐसे दिखे विंग कमांडर नमांश; उड़ा रहे थे तेजस फाइटर जेट

मुस्कुराते और हाथ मिलाते, अंतिम वीडियो में कुछ ऐसे दिखे विंग कमांडर नमांश; उड़ा रहे थे तेजस फाइटर जेट

संक्षेप:

दुबई में एयर शो के दौरान तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। इस क्रैश में भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। अब एक वीडियो आया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह विंग कमांडर नमांश स्याल का आखिरी वीडियो है।

Nov 21, 2025 10:58 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुबई में एयर शो के दौरान तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। इस क्रैश में भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। अब एक वीडियो आया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह विंग कमांडर नमांश स्याल का आखिरी वीडियो है। इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह दुबई एयर शो के दौरान ही बनाया गया था। इसमें कई अधिकारी नजर आ रहे हैं, जो ग्रुप फोटो सेशन के लिए जुटे हुए हैं। इस दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का है और लोग आपस में हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरतलब है कि दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क 1 रणकौशल करतबबाजी का प्रदर्शन करते समय मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने बताया कि वायु सेना को पायलट की मृत्यु पर खेद है। वह दुख की इस घड़ी में पूरी तरह शोक संतप्त परिवार के साथ है। विंग कमांडर स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के निवासी थे। उनके निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शोक व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया में जारी एक बयान में श्री सुक्खु ने कहा कि दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िला के वीर सपूत नमांश स्याल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। वीर सपूत नमांश स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।