Hindi NewsIndia NewsWing Commander Afshan Breaks Down During saluting her husband Wing Commander Namansh Syal Emotional Video
शहीद विंग कमांडर नमांश स्याली को सलामी देते ही टूट गईं पत्नी अफशां, भावुक कर देने वाला वीडियो

शहीद विंग कमांडर नमांश स्याली को सलामी देते ही टूट गईं पत्नी अफशां, भावुक कर देने वाला वीडियो

संक्षेप:

दुबई एयर शो के दौरान तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल को रविवार को तमिलनाडु के सुलुर वायुसेना स्टेशन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।

Nov 24, 2025 12:51 am ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, वार्ता
share Share
Follow Us on

दुबई एयर शो के दौरान तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल को रविवार को तमिलनाडु के सुलुर वायुसेना स्टेशन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। स्याल का पार्थिव शरीर दुबई से कोयंबटूर के पास स्थित सुलुर एयर बेस लाया गया, जहां एयर बेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सम्मान दिया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत् भनी आंसूओं पर काबू नहीं रख पाईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, कोयंबटूर के जिला कलेक्टर पवनकुमार जी गिरिअप्पनावर ने वायुसेना स्टेशन सुलुर में पुष्पचक्र अर्पित कर विंग कमांडर नमांश स्याल को श्रद्धांजलि दी। चूंकि स्याल सुलुर एयर फोर्स स्टेशन पर ही तैनात थे और यहीं से वह तेजस लड़ाकू विमान लेकर दुबई एयर शो के लिए गए थे, तो प्रोटोकॉल के तहत उनका पार्थिव शरीर यहां लाया गया था। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से उनके पैतृक राज्य हिमाचल प्रदेश ले जाया गया।

इस बीच, भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। वायु सेना ने कहा, "भारतीय वायुसेना विंग कमांडर नमांश स्याल की दुखद क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है, जिन्होंने दुबई एयर शो में दुर्भाग्यपूर्ण तेजस विमान दुर्घटना में अपना जीवन खो दिया। एक समर्पित लड़ाकू पायलट और कुशल पेशेवर, उन्होंने अटूट प्रतिबद्धता, असाधारण कौशल और कर्तव्य की अविचल भावना के साथ राष्ट्र की सेवा की।"

वायुसेना ने कहा कि उनके गरिमापूर्ण व्यक्तित्व और देश की सेवा के लिए समर्पित जीवन के माध्यम से उन्होंने अपार सम्मान अर्जित किया। यह सम्मान यूएई के अधिकारियों, सहयोगियों, दोस्तों और भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा उन्हें दी गई विदाई में भी दिखाई दिया। वायुसेना दुख की इस गहरी घड़ी में उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है और उनके साहस, समर्पण और सम्मान की विरासत को सलाम करती है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।