मुस्लिम सांसदों ने भाजपा से बनाई दूरी, यूसुफ पठान भी नहीं होंगे शामिल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यूसुफ पठान भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे। तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में जाने वाले एक बागी सांसद ने ऐसा दावा किया है। वहीं, अटकलें हैं कि कुल 17 सांसद भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Yusuf Pathan
यूसुफ पठान ने बहरमपुर सीट से साल 2024 में लोकसभा चुनाव जीता था। (PTI Photo/Shahbaz Khan)

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर उथल पुथल के आसार हैं। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आए बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा कर दिया है कि NCPI यानी नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय कर चुके 17 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही यूसुफ पठान, सायोनी घोष समेत कई नेताओं को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, बागी धड़े ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

बासुनिया ने दावा कर दिया है कि 17 सांसद भारतीय जनता पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं और इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने अटकलों को हवा दे दी है कि दुर्गा पूजा के बाद दल बदल हो सकता है। खास बात है कि टीएमसी से 20 सांसद अलग होकर NCPI में आए थे और NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस को समर्थन दिया था।

यूसुफ पठान भी बदलेंगे पार्टी

बागी गुट में शामिल नेता अबू ताहेर खान ने बासुनिया के इन दावों पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही कहा है कि उन्हें गुट की तरफ से बोलने का कोई हक नहीं है। खान ने कहा है, 'हम भाजपा में नहीं जाएंगे। हम NDA में नहीं जाएंगे। यह स्पष्ट है।' इनमें उन्होंने जंगीपुर के सांसद खलीलुर रहमान और बहरामपुर के सांसद यूसुफ पठान का भी नाम लिया है। उन्होंने कहा है कि तीनों बाहर से एनडीए को समर्थन देंगे।

साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि तीनों नेता भाजपा या एनडीए की बैठकों में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तरफ से विकास के मुद्दे पर बुलाई गईं बैठकों में शामिल होने पर सहमति दी है।

सायोनी घोष का क्या

बासुनिया की तरफ से किए गए 17 सांसदों के दावों में नेताओं का नाम नहीं बताया गया था। ऐसे में साफ नहीं हो पाया है कि इनमें सायोनी घोष भी हैं या नहीं। हालांकि, कुल 20 सांसदों ने बगावत की थी और 3 सांसद बाहर से एनडीए को समर्थन देने और भाजपा में नहीं जाने की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि बासुनिया के दावे के अनुसार, अगर दल बदल होता है, तो घोष उसमें शामिल हो सकती हैं।

खास बात है कि ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब राज्य में कोलकाता नगर निगम और हावड़ा नगर निगम जैसे चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। भाजपा साफ कर चुकी है कि वह अपने दम पर अकेले ही इन चुनावों में उतरेगी।

भाजपा बागियों को लेगी क्या

इधर, भाजपा ने किसी को भी पार्टी में तुरंत लेने की योजना से तत्काल इनकार कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा, ‘जहां तक मेरी जानकारी है, तृणमूल या एनसीपीआई से कोई भी भाजपा में शामिल नहीं हो रहा है। राज्य के लोग यह नहीं भूले हैं कि तृणमूल शासन के दौरान इन नेताओं और सांसदों ने किस तरह के अत्याचार किए थे।’

चुनाव चिह्न और नाम पर भी संकट

खबरें ये भी हैं कि आगामी नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव से पहले टीएमसी नेतृत्व पर भी फैसला आ सकता है। पार्टी सांसदों के अलावा विधायक स्तर पर भी टूटी है और ऋताब्रत बनर्जी गुट के साथ 60 से ज्यादा विधायक होने का दावा किया जा रहा है। पार्टी ने नंदीग्राम सीट से संचिता प्रधान डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को टिकट दिया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुस्लिम सांसदों ने भाजपा से बनाई दूरी, यूसुफ पठान भी नहीं होंगे शामिल