Hindi NewsIndia Newswill the MLA break away from the TMC and build a mosque like the Babri Masjid? Who is Humayun Kabir
TMC से अलग होकर भी बनाएंगे बाबरी जैसी मस्जिद? कौन हैं विधायक हुमायूं कबीर

TMC से अलग होकर भी बनाएंगे बाबरी जैसी मस्जिद? कौन हैं विधायक हुमायूं कबीर

संक्षेप:

Who is Humayun Kabir: हुमायूं कबीर बेलडांगा से विधायक हैं। अपने 26 साल के करियर में वह कई बार दल बदल चुके हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी भी शामिल है। उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1993 में कांग्रेस से की थी।

Dec 04, 2025 01:49 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ TMC यानी तृणमूल कांग्रेस ने विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया है। मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी जैसी मस्जिद बनाने के प्रस्ताव के बाद उनके खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। टीएमसी का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें चेतावनी दे दी गई थी। कबीर ने 6 दिसंबर को मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन हैं हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर बेलडांगा से विधायक हैं। अपने 26 साल के करियर में वह कई बार दल बदल चुके हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी भी शामिल है। उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। कबीर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी का करीबी माना जाता था, लेकिन 20 नवंबर 2012 में उन्होंने अलग होकर टीएमसी के साथ जाने का फैसला किया।

कांग्रेस में रहने के दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ा। वहीं, 2011 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। कांग्रेस के बाद टीएमसी में आते ही उन्हें मंत्री बना दिया गया था, लेकिन रेजिनानगर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद वह पद पर बने नहीं रह सके।

खास बात है कि साल 2015 में उन्होंने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी सवाल उठा दिए थे। उन्होंने आरोप लगाए थे कि वह अपने भतीजे को 'राजा' बनाने की कोशिश कर रहीं हैं। इसके बाद पार्टी ने 6 साल के लिए उन्हें बाहर कर दिया था। इसके बाद वह कुछ समय के लिए समाजवादी पार्टी में रहे और 2016 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हार के बाद उन्हें कांग्रेस का दाम थामा, लेकिन कुछ समय बाद ही 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

साल 2020 में उन्होंने दोबारा टीएमसी का रुख किया था।

नई पार्टी बनाने की तैयारी

एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कबीर शुक्रवार को टीएमसी से इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही बताया गया है कि वह खुद की पार्टी का ऐलान कर सकते हैं और बाबरी जैसी मस्जिद बनाने की योजना जारी रख सकते हैं। चैनल की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि विधायक कबीर के मस्जिद की नींव रखने के फैसले से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज थीं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।