जेल से बाहर आएगी सिया गोयल? शादी का सबूत ढूंढ रही पुलिस, दुकान क्यों हुई बंद
Siya Goyal: जांच अधिकारियों ने अदालत से आरोपियों से पूछताछ के लिए तीन दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी। पुलिस ने दलील दी थी कि मामले की तह तक जाने के लिए दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करना बेहद जरूरी है।

Siya Goyal Case Updates: महाराष्ट्र के पुणे की एक अदालत के आदेश पर जेल में बंद केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल की हिरासत आज खत्म हो रही है। कोर्ट ने उसके प्रेमी चेतन चौधरी के साथ 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। अगर कोर्ट इस हिरासत की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाती है तो दोनों आज बाहर आ सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है। इस बीच, पुणे पुलिस राजस्थान पहुंची है। यहां चेतन और सिया गोयल की शादी के सबूत ढूंढने की कोशिश की जाएगी।
इससे पहले ही जांच अधिकारियों ने अदालत से आरोपियों से पूछताछ के लिए तीन दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी। पुलिस ने दलील दी थी कि मामले की तह तक जाने के लिए दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही अदालत को बताया गया था कि इस मामले से जुड़े कई चैट और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत अभी बरामद किए जाने और उनकी जांच होना बाकी है। हालांकि, कोर्ट ने पुलिस की इस मांग को खारिज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया था।
इससे पहले, अदालत ने पुलिस को आरोपियों की सात दिनों की कस्टडी दी थी, जिसे बाद में जांच के 18 प्रमुख पहलुओं पर पूछताछ के लिए चार दिन और बढ़ा दिया गया था। इसके चलते, आरोपी सिया और चेतन से पुलिस पहले ही कुल 11 दिनों तक हिरासत में रखकर गहन पूछताछ कर चुकी है।
राजस्थान पहुंची पुणे पुलिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच राजस्थान पहुंची है। जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी पिछले साल दिसंबर में राजस्थान गए थे। पुलिस को इस बात का शक है कि इन दोनों ने केतन की हत्या की साजिश रचने से पहले राजस्थान के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
आपको बता दें कि सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को पुणे जिले के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के बहाने बुलाया और वहां उसे खाई में धक्का दे दी। इस घटना में केतन की मौत हो गई। इस पूरे अपराध में उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उसका साथ दिया। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं।
लाखों का धक्का लगा
सिया गोयल के परिवार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी के परिवार की मसाला और सूखे मेवों की दुकान को कथित नियमों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है। नियामक ने दुकान का कामकाज तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि यह दुकान मेसर्स बीजी गोयल एंड कंपनी द्वारा संचालित की जाती है, जो वर्तमान में जेल में बंद सिया गोयल के परिवार की है। यह दुकान पुणे शहर के मध्य में स्थित 'मार्केट यार्ड' इलाके में है।
अधिकारियों ने बताया कि एफडीए की टीम द्वारा दुकान परिसर का निरीक्षण करने के बाद उसे अगले आदेश तक व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह बंद करने को कहा गया है। एफडीए के अनुसार, उसके अधिकारियों ने इस प्रतिष्ठान की जांच की और खाद्य उत्पादों के चार नमूने एकत्र किए, जिनमें 'संत' और 'साधु' ब्रांड की हल्दी का पाउडर, तिल और सोयाबीन वडियां शामिल हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ें

