एनडीए में शामिल होगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर बेटी सुप्रिया सुले का आया जवाब

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने भी इन अटकलों से इनकार किया और कहा कि किसी भी नेता के साथ ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एक विपक्षी दल के रूप में हम आम जनता, किसानों, छात्रों और मजदूरों के मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे।

Will Sharad Pawar Party join the NDA Daughter Supriya Sule responds to speculation

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने उन अफवाहों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल और भाजपा के राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े के बीच कोई समझौता होने जा रहा है जिसके तहत एनसीपी एसपी केंद्र के साथ-साथ महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) नीत गठबंधन को समर्थन देगी। सुले ने पत्रकारों से कहा, "मुझे पाटिल और तावड़े के बीच ऐसी किसी मुलाकात की कोई जानकारी नहीं है। मुझे भी इस बारे में सिर्फ मीडिया के लोगों से ही पता चला है। वैसे तावड़े और मेरी अक्सर मुलाकात होती रहती है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या शरद पवार की एनडीए को समर्थन देने या उसमें शामिल होने की कोई योजना है, उन्होंने कहा, "मैं पिछले 12 वर्षों से ऐसी चर्चाएं सुन रही हूं। मुझे पाटिल और तावड़े के बीच ऐसी किसी बैठक के बारे में कुछ नहीं पता। तावड़े और मैं कई बार मिले हैं, क्योंकि हम दोनों संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में हैं। पिछले एक महीने में ही हमारी कम से कम 21 बार मुलाकात हुई होगी। इसलिए जो बातें चल रही हैं, उन्हें सुनकर मुझे सिर्फ हंसी आ रही है।"

'यह तो तय है कि ऐसी बातचीत चल रही है'

एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने भी इन अटकलों से इनकार किया और कहा कि किसी भी नेता के साथ ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "एक विपक्षी दल के रूप में हम आम जनता, किसानों, छात्रों और मजदूरों के मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे।" इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "यह तो तय है कि ऐसी बातचीत चल रही है। अब उन्हें खुद फैसला करना है कि उनके लिए कौन सा रास्ता सही है। वे विचारधारा चाहते हैं या राजनीतिक सत्ता? क्या वे सिर्फ पावर चाहते हैं या फिर छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर, छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों पर चलते हुए प्रगतिशील महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाना चाहते हैं? या फिर वे पैसे, दौलत और ताकत के दम पर काम करना चाहते हैं?"

एनडीए को बाहर से समर्थन देने का भी विकल्प

सूत्रों के मुताबिक शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने शुक्रवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इस बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि अगर शरद पवार की पार्टी भाजपा नीत गठबंधन में शामिल होती है, तो राकांपा को क्या राजनीतिक फायदे मिल सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शरद पवार की राकांपा के पास या तो राजग का हिस्सा बनने का विकल्प है या फिर वह उसे बाहर से समर्थन दे सकती है। इस बैठक में सरकार में शामिल होने को लेकर भी बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि शरद पवार की एनसीपी एसपी को भाजपा नीत गठबंधन में शामिल करने के प्रयास केंद्रीय स्तर पर किए जा रहे हैं, न कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के स्तर पर।

सूत्रों के अनुसार, अगर शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी एसपी एनडीए में शामिल होती है, तो उसे केंद्र सरकार में एक कैबिनेट मंत्री का पद और महाराष्ट्र सरकार में तीन कैबिनेट मंत्री पद मिलने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में मिलने वाले इन विभागों में से एक वित्त मंत्रालय हो सकता है, जिसे काफी अहम माना जाता है और फिलहाल यह खुद मुख्यमंत्री फडणवीस के पास है। राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार पहले ही इस वित्त विभाग पर अपना दावा ठोक चुकी हैं, जो कभी उनके दिवंगत पति अजीत पवार के पास हुआ करता था। जानकारों का मानना है कि वित्त मंत्रालय को संभवतः शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है और शायद यही वजह है कि यह विभाग अब तक उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार समेत किसी भी अन्य नेता को नहीं सौंपा गया है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनडीए में शामिल होगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर बेटी सुप्रिया का आया जवाब