SC ने राहुल गांधी को फटकारा, CJI बोले- कोई भी हमें धमका नहीं सकता, नोटिस भी जारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही SIR की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए अपनी याचिका वहां सौंपी।

SC ने राहुल गांधी को फटकारा, CJI बोले- कोई भी हमें धमका नहीं सकता, नोटिस भी जारी
सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Supreme Court on Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर के दौरान गड़बड़ी के आरोप में शीर्ष अदालत तक मार्च किए जाने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं को नोटिस जारी किया है। इस दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह जमीनी हकीकत से बेखबर हैं। उन्होंने कहा, "कोई भी न्यायपालिका को डरा-धमका नहीं सकता।''

CJI सूर्य कांत ने कहा, “हम कोई ऊंचे महलों में नहीं बैठे हैं। हमें पता है कि वे बाहर क्या बयान देते हैं और अदालत में क्या कहते हैं। हमें सब कुछ पता है।''

चीफ जस्टिस ने राहुल गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कहा, "नोटिस जारी करने का मतलब यह नहीं है कि हम किसी चीज की निंदा कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले एक आपत्ति है। हम अगली सुनवाई की तारीख पर याचिकाकर्ताओं में से एक से उनके बर्ताव के बारे में पूछना चाहेंगे।"

आपको बता दें कि राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही SIR की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए अपनी याचिका वहां सौंपी। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

राहुल सहित अखिलेश को भी नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को भी नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं की उस याचिका पर दिया गया है, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी और अन्य की इस याचिका पर निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू के साथ-साथ विवेक जोशी से जवाब मांगा है।

हम बेखबर नहीं हैं: CJI

एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करके न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कथित कोशिशों का वकीलों द्वारा जिक्र किए जाने पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, 'हम जमीनी हकीकत से बेखबर नहीं हैं।'

आपको बता दें कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं की ओर से दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किए।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsSC ने राहुल गांधी को फटकारा, CJI बोले- कोई भी हमें धमका नहीं सकता, नोटिस भी जारी