कांग्रेस में TMC का विलय करेंगी ममता? कल्याण बनर्जी ने कर दिया साफ; अभिषेक को बताया बेटे जैसा

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

TMC के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने कई दिनों से चल रही तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय करने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही, उन्होंने अभिषेक को अपने बेटे जैसा बताया है।

कांग्रेस में TMC का विलय करेंगी ममता? कल्याण बनर्जी ने कर दिया साफ; अभिषेक को बताया बेटे जैसा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई सांसदों और विधायकों के बागी होने के बाद पार्टी के कांग्रेस में विलय की अटकलें तेज हो गईं। पिछले दिनों दिल्ली आकर ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी और अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की तो इन अटकलों को और बल मिला। अब टीएमसी के वरिष्ठ सांसद और ममता बनर्जी के करीबी नेता माने जाने वाले कल्याण बनर्जी ने सब साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि टीएमसी कांग्रेस में अपना विलय नहीं करेगी। वहीं, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को लेकर भी कल्याण ने बदला हुआ रुख दिखाया है और उन्हें अपने बेटे जैसा बताया।

TMC के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने विलय की रिपोर्ट्स पर कहा, ''पार्टी कांग्रेस के साथ विलय नहीं कर रही है।'' उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संपर्क करने की तैयारी कर रहे बागी सांसदों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ''उन्हें जो करना है करने दें। उन्हें भाजपा की शरण में ही रहना होगा। यह सब एक चाल है। वे अपने चुनाव क्षेत्रों के विकास का हवाला देते हैं, लेकिन जो लोग अपने चुनाव क्षेत्रों में जा ही नहीं सकते, वे क्या काम करेंगे? पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। सीएम से बातचीत के बाद भी पिछले एक महीने में क्या विकास हुआ है? भाजपा हमें परेशान कर रही है, पुलिस हमें परेशान कर रही है। पश्चिम बंगाल में किसी भी विपक्ष को कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा, जैसी हम कर रहे हैं। जो 19 सांसद भाजपा में जा रहे हैं, उन्हें भाजपा स्वीकार नहीं करेगी।''

इससे पहले, टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने भी टीएमसी और कांग्रेस के बीच संभावित विलय की खबरों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया और दोहराया कि पार्टी आगामी चुनाव एक गठबंधन के हिस्से के रूप में लड़ेगी। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आजाद ने कहा, "कोई विलय नहीं होगा, यह सब गलत खबरें हैं। चुनाव गठबंधन के रूप में लड़ा जाएगा और गठबंधन बरकरार रहेगा।" इससे पहले, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भी ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था।

अभिषेक बनर्जी को कल्याण ने बताया बेटे जैसा

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर तीखा निशाना साधने के बाद कल्याण बनर्जी ने सुलह का रुख अपनाया है। उन्होंने शनिवार को अभिषेक को अपने बेटे जैसा बताया और कहा कि बेटे की गलतियों को माफ करना पिता का फर्ज है। उन्होंने कहा, "वह मेरे बेटे जैसा है। बेटे की गलतियों को माफ करना पिता का काम है। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में कभी ऐसी स्थिति नहीं आई कि विपक्ष पूरी तरह खत्म हो जाए। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।"

कल्याण ने अभिषेक पर अहंकारी रवैये का लगाया था आरोप

महज 24 घंटे पहले कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन पर अहंकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने डायमंड हार्बर सांसद से जुड़े सभी कानूनी मामलों से खुद को अलग करने की घोषणा की थी और यहां तक कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अल्टीमेटम भी दे दिया था कि वह अपने भतीजे और उन जैसे वरिष्ठों में से किसी एक को चुनें। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद ममता बनर्जी के कालीघाट आवास से निकलते हुए अभिषेक ने पत्रकारों से कहा, ''कल्याण बनर्जी ने मुझे बचपन से देखा है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें मुझे दो-चार कड़ी बातें कहने का पूरा हक है। इस पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने की कोई जरूरत नहीं है।'' वहीं, अभिषेक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्याण बनर्जी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं। वह मेरे बेटे जैसे हैं। अच्छा है कि उन्होंने अपनी गलती समझी। हम सबको मिलकर भाजपा के खिलाफ काम करना और लड़ना है।''

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें