मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति वाली कमेटी में शामिल होंगे CJI? SC में भी नहीं बन सकी आम सहमति

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

जस्टिस दत्त ने कहा कि कोर्ट की राय के महत्व को केवल मौजूदा विवाद के संदर्भ में नहीं आंका जाना चाहिए। कोर्ट की टिप्पणियों का असर मौजूदा मामले से कहीं आगे तक हो सकता है।

Will CJI be part of committee appointing Chief Election Commissioner No consensuseven in Supreme Court
जस्टिस दीपांकर दत्त ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की बेंच की राय नहीं बनी।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सहित चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को रेगुलेट करने वाले कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बंटा हुआ है। इस कानून के खिलाफ याचिकाओं को 5 जजों की बेंच के पास भेजा जाए या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच बंटी हुई है। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि याचिकाओं पर पांच दिनों से ज्यादा समय तक सुनवाई हुई थी। ऐसे मामलों में कोर्ट का एक ही राय रखना बेहतर होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार व्यक्तियों के बजाय कानूनों से चलती है और सत्ता का इस्तेमाल करने वाले लोग भी कानून के दायरे में रहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने CJI से संवैधानिक मुद्दों पर फैसला करने के लिए पांच जजों की स्थायी बेंच बनाने की संभावना पर विचार करने का अनुरोध किया है।

जज ही जजों की नियुक्ति करते हैं का दावा मिथक

जस्टिस दत्ता ने कहा कि कोर्ट की राय के महत्व को केवल मौजूदा विवाद के संदर्भ में नहीं आंका जाना चाहिए। कोर्ट की टिप्पणियों का असर मौजूदा मामले से कहीं आगे तक हो सकता है। जजों की नियुक्ति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यापक गलतफहमी को दूर करना जरूरी है। उनके अनुसार, यह दावा किया जाता है कि जज ही जजों की नियुक्ति करते हैं। हालांकि यह एक मिथक है। कुछ खास हितों और मकसद से इस मिथक को फैलाई जाती है। वहीं, बेंच में शामिल जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का मानना ​​है कि कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ में भेजना चाहिए।

जनहित याचिकाओं में कहा गया है कि पैनल से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से नियुक्ति प्रक्रिया की आजादी कमजोर होती है। इस कानून को कई याचिकाकर्ताओं ने चुनौती दी है, जिनमें कांग्रेस नेता जया ठाकुर और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) शामिल हैं।

संसद द्वारा दिसंबर 2023 में बनाए गए इस कानून से कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला आया था। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति एक ऐसी कमेटी करे जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता (LoP) और CJI शामिल हों।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsCEC की नियुक्ति वाली कमेटी में शामिल होंगे CJI? SC में नहीं बन सकी आम सहमति