राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे अन्नामलाई? बैठकें जारी, अमित शाह से मिलने का टाइम मांगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अन्नामलाई ने पार्टी से नाराजगी और नया राजनीतिक संगठन बनाने की संभावनाओं को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच सोमवार को कहा कि आगामी दो दिन में वह अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। फिलहाल, वह दिल्ली में हैं और भाजपा नेताओं से मिल रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे अन्नामलाई? बैठकें जारी, अमित शाह से मिलने का टाइम मांगा

के अन्नामलाई को लेकर अटकलों का दौरा जारी है। खबर है कि वह दिल्ली पहुंचे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, अभी तय नहीं है कि यह मुलाकात कब हो सकती है। खास बात है कि ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब अटकलें हैं कि अन्नामलाई भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर नए राजनीतिक दल का गठन कर सकते हैं। फिलहाल, उन्होंने आगे की योजना को लेकर जानकारी नहीं दी है।

क्या राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अन्नामलाई ने भाजपा की तरफ से किसी भी पद से इनकार करने का फैसला किया है। कहा जा रहा था कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है या केंद्र में बड़ा जिम्मा सौंप सकती है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु में टीवीके की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में भी शामिल होने की संभावनाओं से इनकार किया है।

पीटीआई भाषा के अनुसार, भाजपा के एक सूत्र ने कहा कि अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्हें पार्टी में और बड़ी भूमिका दी जा सकती है। लेकिन कोयंबटूर में अन्नामलाई के कुछ समर्थकों ने उनके द्वारा नई पार्टी बनाने का समर्थन किया है ताकि वह मौजूदा सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम के विकल्प के रूप में स्वयं को पेश कर सकें।

बड़ी मीटिंग्स जारी

सूत्रों ने चैनल को बताया है कि अन्नामलाई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और महासिचव बीएल संतोष से मंगलवार को मुलाकात कर चुके हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि उन्होंने शाह से मिलने का समय मांगा है।

खास बात है कि भाजपा से उनके दूर होने की अटकलों ने हाल ही में जोर पकड़ा है। खबर है कि वह प्रदेश की केंद्रीय समिति की दो बैठकों से दूर रहे थे। वहीं, उनके समर्थकों का भी कहना है कि उनके फैन क्लब अन्नामलाई अंबु कोट्टम ने सदस्यों और पदाधिकारियों की भर्ती शुरू कर दी है।

क्या बोले अन्नामलाई

अन्नामलाई ने पार्टी से नाराजगी और नया राजनीतिक संगठन बनाने की संभावनाओं को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच सोमवार को कहा कि आगामी दो दिन में वह अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। भाजपा नेता से जब संवाददाताओं ने पूछा कि अटकलें हैं कि वह पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं और इसी सिलसिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'कृपया प्रतीक्षा करें। हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे।'

भाजपा में था बड़ा रोल

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए टीटीवी दिनाकरन और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम को भाजपा गठबंधन में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि, पार्टी आला कमान द्वारा अन्नामलाई के स्थान पर नैनार नागेंद्रन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने और 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK)के साथ चुनावी समझौता करने के बाद से वह चर्चाओं से दूर हैं।

कोयंबटूर क्षेत्र के भाजपा सदस्यों ने हालांकि अन्नामलाई से 2026 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने की उम्मीद जताई थी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि उन्होंने चुनावी मैदान से दूर रहने का फैसला किया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।