गिरफ्तार होंगे अभिषेक बनर्जी? ED ने किया तलब, घर के बाहर से पुलिस सुरक्षा हटाई
बुधवार को ही कालीघाट पुलिस स्टेशन ने अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर मौजूद सुरक्षा हटा ली है। इसमें पुलिस कियोस्क, बैरिकेड्स, स्कैनर मशीनें और अन्य उपकरण शामिल हैं। इससे पहले उनके घर के बाहर लगी सुरक्षा रेल को हटा लिया गया था।

लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं। खबर है कि अब ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें तलब किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने ये कार्रवाई प्राइमरी टीचर भर्ती मामले में की है। खास बात है कि यह ऐक्शन ऐसे समय पर हुआ है, जब तृणमूल कांग्रेस के महासचिव सिग्नेचर कांड में घिरे हुए हैं और CID पूछताछ कर रही है। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है।
15 जून को बुलाया
ईडी ने अभिषेक को को बुधवार को समन जारी कर प्राथमिक विद्यालय में भर्ती में अनियमितताओं के मामले में 15 जून को केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा है। अधिकारियों ने पीटीआई भाषा को बताया कि ED की एक टीम शाम को दक्षिण कोलकाता में अभिषेक के कालीघाट रोड स्थित आवास पर गई और उनके एक कर्मचारी को समन सौंप दिया गया, क्योंकि तृणमूल महासचिव मौजूद नहीं थे।
उन्होंने बताया कि डायमंड हार्बर के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। ईडी 2022 से प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही है। एजेंसी ने इस मामले के संबंध में तृणमूल नेताओं से जुड़ी संपत्तियों पर कई छापे मारे हैं और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी सहित कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया है।
घर की सुरक्षा हटाई
खास बात है कि बुधवार को ही कालीघाट पुलिस स्टेशन ने अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर मौजूद सुरक्षा हटा ली है। इसमें पुलिस कियोस्क, बैरिकेड्स, स्कैनर मशीनें और अन्य उपकरण शामिल हैं। इससे पहले उनके घर के बाहर लगी सुरक्षा रेल को हटा लिया गया था।
करोड़ों की संपत्ति कर चुके जब्त
पिछले एक साल में ईडी ने कई अधिकारियों से पूछताछ की और करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की। जांचकर्ताओं को फर्जी नियुक्तियों, योग्यता सूची में हेरफेर और राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में अवैध शिक्षक पदस्थापन करने वाले बिचौलियों से जुड़ी एक व्यापक साजिश का संदेह है। अपराध से प्राप्त धन के स्रोत का आकलन कर रही ईडी के अलावा CBI मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है। सबूत एकत्रित होने के साथ-साथ दोनों एजेंसियां तरीके से आरोपपत्र दाखिल कर रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त बिचौलियों से जुड़े संदिग्ध लेनदेन का पता चलने के बाद ईडी इस मामले में अभिषेक से जुड़ी कंपनी 'लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड' की भूमिका की जांच कर रही है। धनशोधन की जांच के सिलसिले में कंपनी पर छापा मारा गया है और उसकी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है, जबकि बनर्जी ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से साफ इनकार किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

