अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? घर पर पहुंच गई पुलिस; सौरभ दास और आशुतोष रांका पहले ही अंदर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके दिल्ली में झंडेवालां इलाके में एक घर में ठहरे हुए हैं। शुक्रवार दोपहर यहां पुलिस ने दस्तक दी है। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि उन्हें भी हिरासत में लिया गया है या नहीं।

अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? घर पर पहुंच गई पुलिस; सौरभ दास और आशुतोष रांका पहले ही अंदर
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। खबरें हैं कि पुलिस पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके के घर पर पहुंच गई है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। वहीं, दीपके की तरफ से भी जानकारी नहीं दी गई है। सीजेपी ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की घोषणा की है। कार्यक्रम शाम 5 बजे होने की उम्मीद है।

खबर है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी झंडेवालां इलाके में पहुंचे थे। दीपके दिल्ली आने के बाद यहीं पर रुके हुए हैं। गुरुवार रात उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें आरोप लगाए थे कि पुलिस और IB के लोग उनकी जासूसी कर रहे हैं और गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल, इसपर पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नोटिस देने गई है पुलिस

खबरें हैं कि दिल्ली पुलिस की टीम दीपके को नोटिस देने के लिए गई है, जिसमें तिरंगा मार्च नहीं करने के लिए कहा गया है। हालांकि, इसमें अब तक वजह साफ नहीं की गई है कि क्यों सीजेपी को कार्यक्रम से रोका जा रहा है। जंतर मंतर प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद दास और रांका वहां पहुंचे थे और तिरंगा फहराकर नारेबाजी की थी।

सौरभ दास और आशुतोष रांका हो चुके हैं गिरफ्तार

खास बात है कि पुलिस की कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है, जब सीजेपी ने शुक्रवार शाम को प्रदर्शन का ऐलान किया है। दरअसल, पार्टी के दो नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं। दीपके उनके खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि तिरंगा फहराने के कारण उनके खिलाफ ऐक्शन लिया गया है।

पुलिस के पीछा करने का दावा

दीपके ने कहा था, 'अभी मैं जिस घर पर हूं, उस घर के चारों ओर दिल्ली पुलिस और आईबी के लोगों ने घेर रखा है। घर के चारों तरफ जो गलियां जाती हैं, वहां चारों तरफ दिल्ली पुलिस और आईबी वाले घूम रहे हैं। मैं जब भी बाहर जाता हूं, तो बगैर नंबर प्लेट की गाड़ियां मेरे पीछे लगी हुईं हैं। और जब मैं आया हूं तो पूरे आईबी और पुलिसवाले इस घर का चक्कर लगा रहे हैं और वॉचमैन से बात कर रहे हैं और अपडेट ले रहे हैं।' उन्होंने कहा था, 'तो आज रात को या कल सुबह मुझे दिल्ली पुलिस वाले उठा सकते हैं।'

सुप्रीम कोर्ट से एक झटका

खास बात है कि NDMC यानी नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की तरफ से सेंट्रल पार्क को बंद करने का आदेश दिया गया था। अब इसके खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था, जहां बंद कराए जाने के आदेश को चुनौती दी गई थी। शीर्ष न्यायालय ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच सुनवाई कर रही थी।

कोर्ट ने कहा, 'हम आशा करते हैं कि सभी लोग समझदारी से काम लेंगे। इन दिनों में छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी चलती है। हम जानते हैं कि इस फैसले से पूरे परिवारों को कितनी मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।' उन्होंने कहा था, 'कोई विरोध प्रदर्शन करना चाहता है, कोई 'मूंगफली' बेचना चाहता है और कोई कानून-व्यवस्था बनाए रखना चाहता है। यह सब एक-दूसरे से जुड़े हैं।' हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि अगर दुकानदारों को नुकसान होता है, तो कोर्ट अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकती है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? घर पर पहुंच गई पुलिस; सौरभ और आशुतोष पहले ही अंदर