Hindi NewsIndia NewsWhy should Muslims alone be responsible for stopping the BJP Owaisi rebuked the RJD for calling them vote cutters
BJP को रोकने की जिम्मेदारी अकेले मुस्लिमों पर क्यों? वोटकटवा कहने पर ओवैसी ने RJD को खूब सुनाया

BJP को रोकने की जिम्मेदारी अकेले मुस्लिमों पर क्यों? वोटकटवा कहने पर ओवैसी ने RJD को खूब सुनाया

संक्षेप:

ओवैसी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां मुसलमानों को लेकर ईमानदार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मुसलमानों की बात करने से कतराता है। केवल AIMIM ही मुस्लिम नेतृत्व और सीमांचल की मूल समस्याओं पर बात करती है।

Nov 16, 2025 07:52 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत और महागठबंधन की करारी हार के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कई तीखे सवाल उठाए हैं। सीमांचल के मुस्लिम-बहुल क्षेत्र में AIMIM ने पांच सीटें जीतकर अपनी पकड़ बनाए रखी, जबकि कांग्रेस से सिर्फ एक सीट पीछे रही। 2020 में जीती गई पांच सीटों में से चार विधायकों के RJD में जाने के बावजूद AIMIM ने अपनी मजबूती बरकरार रखी। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि भाजपा को रोकने की जिम्मेदारी अकेले मुस्लिम ही क्यों उठाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ओवैसी ने कहा कि AIMIM की जीत वहां की जनता के भरोसे की जीत है। उनके अनुसार, सीमांचल के मुद्दों को सिर्फ उनकी पार्टी ने प्राथमिकता दी। पिछली बार विधायकों के टूटने के बावजूद जनता AIMIM के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा, “हमने बताया कि सीमांचल क्यों पिछड़ा है, स्थानीय भ्रष्टाचार क्या है। दूसरे नेता तो बस आकाशवाणी कर रहे थे।”

मुसलमानों का भरोसा विपक्ष में नहीं

ओवैसी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां मुसलमानों को लेकर ईमानदार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मुसलमानों की बात करने से कतराता है। केवल AIMIM ही मुस्लिम नेतृत्व और सीमांचल की मूल समस्याओं पर बात करती है। उन्होंने कहा कि जब हर समाज को नेतृत्व मिलता है, तो मुसलमानों को क्यों नहीं? ओवैसी के मुताबिक, बिहार में मुसलमान 15% हैं, फिर भी टिकट लॉपीपॉप की तरह बांटे जाते हैं।

दिखावे का सेक्युलरिज्म भी हिंदुत्व का ही रूप

लालू यादव की पार्टी आरजेडी द्वारा AIMIM से गठबंधन न करने पर ओवैसी ने तीखा वार किया। ओवैसी ने कहा, “वे कहते हैं कि हमारे साथ आएंगे तो हिंदू वोट नहीं मिलेंगे। अब क्या मिल गया? क्या मुसलमान बंधुआ मजदूर हैं? क्या सिर्फ हम हैं जिन पर बीजेपी को रोकने का बोझ है? सॉफ्ट हो या हार्ड, हिंदुत्व एक ही है।”

हम वोटकटवा नहीं

विपक्ष द्वारा AIMIM को वोट-कटवा कहे जाने पर उन्होंने कहा, “लोकसभा की 540 सीटों में हम कितनी लड़ते हैं? 2004 से आज तक क्या RJD ने सरकार बनाई? हमको घर में बैठ जाना चाहिए सिर्फ इसलिए कि कोई आरोप लगा दे?” उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन खुद भी कई सीटों पर फ्रेंडली फाइट करता रहा।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।