Hindi NewsIndia Newswhy only sindh take whole pakistan says rashid alvi on rajnath singh
सिंध ही क्यों पूरा पाकिस्तान लीजिए? राजनाथ सिंह के बयान पर बोले कांग्रेसी राशिद अल्वी

सिंध ही क्यों पूरा पाकिस्तान लीजिए? राजनाथ सिंह के बयान पर बोले कांग्रेसी राशिद अल्वी

संक्षेप:

राशिद अल्वी ने कहा, 'सिर्फ सिंध ही क्यों? पूरा का पूरा पाकिस्तान लीजिए। जब आरएसएस प्रमुख लगातार कहते हैं कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान कभी भारत का हिस्सा थे तो फिर हमें सिर्फ सिंध को ही क्यों लेना चाहिए। सेना आगे बढ़ाएं और पूरे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ही भारत में मिला लें।'

Nov 24, 2025 03:47 pm ISTSurya Prakash एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि एक दिन पाकिस्तान का सिंध प्रांत भारत का हिस्सा होगा। सिंध का भारत के राष्ट्रगान में भी जिक्र आता है और ऐसे में राजनाथ सिंह के बयान के मायने निकाले जाने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सोमवार को कहा कि सिंध ही क्यों पूरा पाकिस्तान ले लीजिए। अल्वी ने कहा कि संघ नेतृत्व दावा करता है कि पड़ोसी देश कभी भारत का ही हिस्सा थे। इसलिए फिर इस पर चर्चा अकेले सिंध तक ही क्यों सीमित रहनी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अल्वी ने कहा, 'सिर्फ सिंध ही क्यों? पूरा का पूरा पाकिस्तान लीजिए। जब आरएसएस प्रमुख लगातार कहते हैं कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान कभी भारत का हिस्सा थे तो फिर हमें सिर्फ सिंध को ही क्यों लेना चाहिए। उसी के बारे में बात क्यों करें। अपनी सेना को आगे बढ़ाएं और पूरे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ही भारत में मिला लें।' रविवार को ही राजनाथ सिंह ने सिंध को लेकर बयान दिया था और तब से अब तक कई विपक्षी दलों के नेता उनके बयान पर निशाना साध चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग तो हमेशा भड़काऊ बयान देते हैं ताकि देश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। उन्बोंने कहा कि ऐसे बयान सिर्फ इसलिए दिए जाते हैं ताकि क्षेत्रीय स्तर पर अशांति पैदा की जा सके और जनता का ध्यान भटके। आर्थिक चुनौतियां, रोजगार और महंगाई जैसे मसलों पर ये ध्यान नहीं देते। इनसे बचने के लिए ही भावनात्मक मसले उछालते हैं। दरअसल राजनाथ सिंह ने अपना बयान लालकृष्ण आडवाणी की एक बात का जिक्र करते हुए दिया था। आडवाणी ने कहा था कि सीमाएं बदल भी सकती हैं। कौन जानता है कि कल को सिंध भारत में वापस भी लौट सकता है।

दरअसल सिंध सिंधी लोगों की मातृभूमि है। भारत में सिंधी समाज के लोगों की बड़ी आबादी है और खुद लालकृष्ण आडवाणी का भी यहीं से ताल्लुक था। सिंधु घाटी सभ्यता का भी यह मुख्य क्षेत्र रहा है। लेकिन 1947 में भारत विभाजन के बाद यह प्रांत पाकिस्तान के साथ चला गया। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में भारतीय सभ्यता में सिंध क्षेत्र की महत्ता पर भी बात की थी। उनका कहना था कि सिंध में रहने वाले बहुत से मुसलमान भी मानते हैं कि सिंधु नदी का पानी मक्का के आब-ए-जमजम से कम पवित्र नहीं है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आडवाणी की बात का जिक्र किया था।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।