भारत में क्यों बैन हो गया ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X हैंडल? इंस्टाग्राम पर तो BJP-कांग्रेस को भी पछाड़ा
'कॉक्रोच जनता पार्टी' के एक्स अकाउंट को भारत में भले ही बंद कर दिया गया हो लेकिन अन्य देशों में इसे देखा जा सकता है और इसके फॉलोअर 2 लाख से ज्यादा हो गए हैंं। वहीं इंस्टाग्राम पर इसके 1.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं।

सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद 'कॉक्रोच जनता पार्टी' जिस तरह से सुर्खियों में है कि उसने इंस्टाग्राम पर बीजेपी और कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारत में 'कॉक्रोच जनता पार्टी' का एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि इसे ब्लॉक किए जाने के कुछ ही घंटों बाद एक और अकाउंट बन गया जिसपर कहा गया कि कॉक्रोच कभी मरते नहीं हैं। भारत में 'कॉक्रोच जनता पार्टी' का पुराना एक्स हैंडल भले ही प्रतिबंधित कर दिया गया हो लेकिन यह दूसरे देशों में ऐक्टिव है और इसके स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं।
क्यों ब्लॉक किया गया एक्स हैंडल
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से सरकार को कुछ इनपुट्स दिए गए और बताया गया कि यह अकाउंट देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी की तरफ से कहा गया कि आईटी ऐक्ट 2000 की धारा 69 (A) के तहत अकाउंट को बंद कर दिया जाए।
रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि मंत्रालय को आईबी से इपुट मिला था कि कॉक्रोच जनता पार्टी का हैंडल देश की संप्रभुता के लिए खतरा बन रहा है। आईबी की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस अकाउंट से भड़काऊ सामग्री पोस्ट की जा रीह है जो कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। बता दें कि आईटी ऐक्ट की धारा 69 (A) के तहत किसी भी सामग्री को देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रसारित करने से रोका जा सकता है।
इंस्टाग्राम पर 1.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर
बता दें कि भारत में भले ही सीजेपी का ट्विटर हैंडल नहीं दिख रहा है लेकिन दूसरे देशों से साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक इसके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। जबकि जब हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था तब इसके मात्र 90 हजार फॉलोअर थे। इंस्टाग्राम पर सीजेपी के अकाउंट के 1.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसका इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बंद किया जा सकता है।
बता दें कि 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की शुरुआत करने वाले अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनका दावा है कि इस समय वह बोस्टन में हैं। सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी ती। इसी के विरोध मे कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत हो गई। इसके फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकार के खिलाफ लोगों को आवाज उठानी होगी। इसमें आखिर क्या गलत देखा गया जिसके चलते बैन करने का फैसला किया गया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं जिन्हेंना ही कोई रोजगार मिलता है और ना ही कोई पेशा होता है। वे या तो मीडिया के क्षेत्र में चले जाते हैं या फिर सोशल मीडिया के कार्यकर्ता बन जाते हैं। कुछ आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं। इसपर जब प्रतिक्रिया मिलने लगी तो सीजेआई ने कहा था कि उन्होंने यह बात सिर्फ फर्जी डिग्रीधारकों के लिए कही थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें

