Hindi NewsIndia NewsWhy did Zubin Garg cousin Sandipan go abroad with him His wife reveals the secret
जुबिन गर्ग के साथ विदेश क्यों गए थे गिरफ्तार हुए चचेरे भाई संदीपन, पत्नी ने खोला राज

जुबिन गर्ग के साथ विदेश क्यों गए थे गिरफ्तार हुए चचेरे भाई संदीपन, पत्नी ने खोला राज

संक्षेप:

संदीपन जुबिन के साथ सिंगापुर गए थे और जुबिन की मौत से कुछ देर पहले नौका पर मौजूद थे। जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मृत्यु हो गई थी। संदीपन गर्ग कामरूप जिले में तैनात थे।

Oct 09, 2025 11:01 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के मामले में असम CID ने उनके कजिन और डीएसपी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है। खबर है कि कई दिनों तक चली पूछताछ के बाद संदीपन के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। वह घटना के समय जुबिन के साथ सिंगापुर में ही मौजूद थे। 19 सितंबर को सिंगर की याच पार्टी के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद भारत में इस मामले की जांच शुरू हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जुबिन की पत्नी गरीमा गर्ग का कहना है कि संदीपन पहले कभी विदेश नहीं गया था और इसलिए उसने साथ चलने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने सिंगापुर का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, 'जब संदीपन ने जुबिन के साथ जाने की इच्छा जताई...। वह कभी विदेश नहीं गया था। इस बार उसने कहा था कि वह जुबिन के साथ जाना चाहता है और वह उसे साथ ले जाने के लिए खुश था।'

गरीमा ने कहा कि वह जानती थी कि संदीपन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और बाद में गिरफ्तार भी किया गया था। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि उन लोगों को उसके बयानों में कुछ जानकारी मिली हो। जांच जारी है। मैं किसी पर भी कुछ नहीं कहना चाहती।' गिरफ्तारी के बाद असम पुलिस ने संदीपन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसे 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

संदीपन जुबिन के साथ सिंगापुर गए थे और जुबिन की मौत से कुछ देर पहले नौका पर मौजूद थे। जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मृत्यु हो गई थी। संदीपन गर्ग कामरूप जिले में तैनात थे। उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, जैसे हत्या, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक षडयंत्र और लापरवाही से मौत के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।