Hindi NewsIndia NewsWhy did the terrorists deliberately attack on 22nd April Hindu Dharma was the reason
हमास जैसा ही पैटर्न और मंगलवार का दिन; 22 अप्रैल को ही क्यों हुआ पहलगाम अटैक

हमास जैसा ही पैटर्न और मंगलवार का दिन; 22 अप्रैल को ही क्यों हुआ पहलगाम अटैक

संक्षेप:

पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की।

May 01, 2025 01:49 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जांच जारी है। इसी बीच खबरें हैं कि बैसरन के अलावा आतंकवादियों के निशाने पर घाटी के कई और स्थान भी थे। इसके अलावा कहा जा रहा है कि आतंकियों ने 22 अप्रैल की तारीख चुनने के पीछे भी खास वजह थी। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आतंकियों ने मंगलवार को हमला कर इसलिए चुना क्योंकि हिंदू धर्म में इस दिन का महत्व है। सेना या सरकार ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों के निशाने पर पहलगाम के तीन स्थान थे, जिनमें अरू घाटी और बेताब घाटी शामिल है, लेकिन अन्य दो स्थानों पर कड़ी सुरक्षा होने के चलते बैसरन का चुनाव किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, पता चला है कि आतंकियों ने हमले से पहले इलाके की 15 से 20 दिनों तक रैकी की थी। इसके अलावा आतंकवादी नियमित रूप से बैसरन घाटी में सैलानियों पर नजर रखे हुए थे। चैनल से बातचीत में सूत्रों ने कहा, 'आतंकवादियों ने स्पॉट पर भीड़ होने के समय की जानकारी भी जुटाई थी।' आगे बताया गया है कि आतंकवादियों को पहले 18 अप्रैल को हमला करने के निर्देश मिले थे।

पाकिस्तान ने लगातार सातवीं रात किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की, वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने हॉटलाइन पर बात की थी लेकिन इसके बावजूद गोलीबारी की गई। हालांकि, भारतीय पक्ष ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।