Hindi NewsIndia NewsWhy did the Deputy Chief Minister say that Amit Shah should have basic knowledge of vote chori
अमित शाह को वोट चोरी की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए, ऐसा क्यों बोले उपमुख्यमंत्री

अमित शाह को वोट चोरी की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए, ऐसा क्यों बोले उपमुख्यमंत्री

संक्षेप:

अमित शाह ने थोड़े तीखे लहजे में कहा, ‘मैं 30 साल से विधानसभा और संसद में हूं। संसदीय प्रणाली का लंबा अनुभव है। वह कह रहे हैं कि पहले उनकी बात का जवाब दें। आपकी मुंसिफी से संसद नहीं चलेगी…।’

Dec 11, 2025 01:39 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि पहले बैलट से चुनाव होते, तो वोट चोरी नहीं हो सकती। बुधवार को सदन में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और गृहमंत्री के बीच तीखी बहस हुई। शाह ने SIR का भी समर्थन किया और चुनाव आयोग की तारीफ की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवकुमार ने कहा, 'अमित शाह को वोट चोरी की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए। जब बैलट थे, तो वोट चोरी कैसे हो गई। इसकी कोई जरूरत नहीं थी...।'

राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना

राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि लोकसभा में बुधवार को अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह बहुत ‘नर्वस’ नजर आए। साथ ही कहा कि उन्होंने बहस की चुनौती पर कोई जवाब नहीं दिया।

राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा, 'अमित शाह जी कल संसद में बड़े नर्वस थे। उनके हाथ कांप रहे थे, उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया। अमित शाह जी मानसिक रूप से बहुत दबाव में हैं, जो कल पूरे देश ने देखा।'

उन्होंने कहा, 'मैंने 'वोट चोरी' से जुड़ी जो बातें कहीं, उसका गृह मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने अमित शाह जी को मेरे संवाददाता सम्मेलनों पर बहस करने के लिए सीधी चुनौती दी, जिसका भी कोई जवाब नहीं आया।' राहुल गांधी का कहना था कि सभी जानते हैं कि सच क्या है।

सदन में क्या हुआ था

कांग्रेस नेता ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी थी कि वह ‘वोट चोरी’ से संबंधित उनके तीन संवाददाता सम्मेलनों को लेकर उनसे बहस कर लें। दरअसल निचले सदन में, चुनाव सुधारों पर चर्चा में भाग लेते हुए गृह मंत्री ने राहुल गांधी के हालिया तीन संवाददाता सम्मेलनों का उल्लेख करते हुए उनके तथ्यों को असत्य करार दिया जिनमें नेता प्रतिपक्ष ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाए थे।

इस पर राहुल गांधी ने कहा, 'अमित शाह जी, मैं आपको चुनौती देता हूं कि मेरे तीनों संवाददाता सम्मेलनों पर बहस कर लेते हैं।' इस दौरान अमित शाह ने थोड़े तीखे लहजे में कहा, 'मैं 30 साल से विधानसभा और संसद में हूं। संसदीय प्रणाली का लंबा अनुभव है। वह कह रहे हैं कि पहले उनकी बात का जवाब दें। आपकी मुंसिफी से संसद नहीं चलेगी। मेरे बोलने का क्रम मैं तय करुंगा। उन्हें धैर्य होना चाहिए। मेरे भाषण का क्रम वो तय नहीं कर सकते।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।