कांग्रेस के मार्च में क्यों नहीं दिखे कॉकरोच पार्टी के लोग? आशुतोष रांका ने दिया जवाब

हिन्दुस्तान टाइम्स
Follow us on Google News
share

आशुतोष रांका ने कहा कि जो भी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगता है, वे उनके समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि किसी का समर्थन करने का मतलब यह नहीं कि एक समय में एक ही जगह उपस्थित हों।

CJP
कांग्रेस के मार्च में क्यों नहीं शामिल हुई थी सीजेपी

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया और फिर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी मांगों को लेकर याचिका फाइल की। हालांकि इस पूरे मार्च में कॉकरोच जनता पार्टी का एक भी सदस्य दिखाई नहीं दिया। वहीं मार्च से पहले सीजेपी ने विपक्ष के मार्च का समर्थन करने को ऐलान किया था। हिन्दुस्तान टाइम्स ने जब इसको लेकर सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि किसी का समर्थन करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि उसके प्लैटफॉर्म पर भी उपस्थित रहा जाए।

उन्होंने कहा, जो लोग भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं। किसी के साथ काम करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दोनों एक ही प्लैटफॉर्म पर एक ही समय हों। इस तरह से काम नहीं होता है। हमारे अजेंडा के साथ जो लोग भी हैं हम उनका समर्थन करते हैं। रांका ने कहा, बीजेपी इस तरह के नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करती है कि 10 अक्टूबर को हमारे प्रोटेस्ट में वे नहीं थे और 12 अक्टूबर को उनके साथ हम नहीं थे। हमारा कहना है कि सरकार पर दबाव सब तरफ से बनना चाहिए।

उन्होंने कहा, बीजेपी बहुत डरी हुई है और इसलिए सीजेपी और विपक्ष में फूट डलवाना चाहती है। रांका ने कहा कि पिछले तीन दिनों में जो कुछ हुआ वह सब हमने देखा है। हम नई रणनीति के साथ लौटेंगे।

फ्लाइट में हिरासत में लिए जाने को लेकर क्या कहा

फ्लाइट में ही हिरात में लिए जाने पर आशुतोष रांका ने कहा, हम सभी हैरान थे। हमारे पास करीब 30 पुलिसवाले खड़े थे। हमें पता चला कि ये सब हमारे ही लिए आए हें। एयरलाइन के स्टाफ को भी नहीं पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है। वे हमें एक बस में लेकर गए और इसके बाद अलग-अलग निजी गाड़ियों से अलग-अलग लेकर चले गए। अभिजीत दीपके को वसंत कुंज एनक्लेव भेज दिया गया। सौरव दास को आरके पुरम और मुझे नजफगढ़। मुझे सुबह के 2.30 बजे तक नजफगढ़ में रखा गया और फिर अभिजीत दीपके के पास ले जाया गया।

हिरासत में कैसा था पुलिस का व्यवहार

रांका ने कहा कि पुलिस ने हिरासत के दौरान कोई भी दुर्व्यवहार नहीं किया। उन्होंने हमसे ठीक से बात की और खाना भी ऑफर किया। हालांकि हमें अपने वकील से नहीं बात करने दिया गया। सुबह के 3 बजे बताया गया कि हमें गिरफ्तार किया गया है और अब वकील को फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हमें पैरंट्स से बात करने की इजाजत थी पर वकील से बात करने की नहीं थी। चार बजे मुझे पिता से बात करने को कहा गया और मैंने उनसे ही वकील की व्यवस्था करने को कहा।

पूरी रात करते रहे परेशान

रांका ने कहा कि पुलिस पूरी रात कुछ ना कुछ बोलकर परेशान करती रही। रात में 10.30 से 11.30 के बीच मेजिकल कराया गया था। कोई मेरा शुगर लेवल चेक करने आया था। वे रात में मुझे दूसरे थाने लगे गए। चार घंटे तक कार में बैठाकर रखा और पूरी रात परेशान करते रहे। मुझे लग रहा था कि पुलिस मुझे एनएसए के तहत गिरफ्तार करेगी और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। बॉन्ड साइइन करने को लेकर उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है। सिर्फ शांति भंग ना करने की शर्त पर धारा 170 के तहत छोड़ा गया है। निर्धारित स्थान पर प्रदर्शन करने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस के मार्च में क्यों नहीं दिखे कॉकरोच पार्टी के लोग? आशुतोष रांका ने दिया