बांकीपुर में क्यों हारी भाजपा? प्रशांत किशोर ने अब बताई वजह, कॉकरोच प्रोटेस्ट नहीं है जवाब

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बांकीपुर में BJP को हराने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी सम्राट चौधरी की वजह से हारी। PK ने क्षेत्र के 10 हजार परिवारों को रोजगार और मुफ्त राशन-शिक्षा का बड़ा वादा किया है।

BJP के गढ़ में सेंध लगाने वाले प्रशांत किशोर ने बताया क्यों हुई उनकी जीत
BJP के गढ़ में सेंध लगाने वाले प्रशांत किशोर ने बताया क्यों हुई उनकी जीत

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने हाल ही में बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। अब उन्होंने अपनी इस जीत की 'असली' वजह का खुलासा किया है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के बैनर तले हुए युवाओं के विरोध प्रदर्शन का फायदा सीधे तौर पर प्रशांत किशोर को मिला। जेन-जी समेत तमाम युवाओं ने पेपर-लीक की समस्या को लेकर बिहार में भी जोरदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद बिहार पुलिस ने उन पर खूब लाठियां भांजी। इसके बाद ही बांकीपुर का उपचुनाव हुआ जहां पीके बड़ी जीत हासिल करने में कमायाब रहे और पहली बार विधायक बने। उन्होंने स्पष्ट किया कि बांकीपुर में बीजेपी की हार का कारण युवाओं का असंतोष नहीं था, बल्कि इसके पीछे कोई और जिम्मेदार था।

इनकी वजह से बांकीपुर हारी BJP?

'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में बीजेपी के तीन दशक पुराने किले के ढहने की असली वजह बताई। पीके ने कहा, "बांकीपुर में जेन जी की नाराजगी का कोई खास सीधा असर नहीं पड़ा। स्थानीय कारणों से बीजेपी बांकीपुर में हार गई। NDA ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया, जिन्हें समाज के बड़े हिस्से से स्वीकार्यता नहीं मिली है। अपने राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड, शिक्षा और RJD से जुड़ी अपनी पृष्ठभूमि के कारण, उन्हें NDA के चेहरे के तौर पर व्यापक रूप से स्वीकार नहीं किया जाता है। अगर बांकीपुर में बीजेपी की हार की एक मुख्य वजह बतानी हो, तो वह सम्राट चौधरी हैं। इसके अलावा, जहां पहले बीजेपी लालू विरोधी नकारात्मक वोटिंग पर निर्भर रहती थी, वहीं इस बार मतदाताओं को JSP और प्रशांत किशोर के रूप में एक वास्तविक और भरोसेमंद विकल्प दिखाई दिया। बांकीपुर का नतीजा उतना अप्रत्याशित नहीं है, जितना इसे बताया जा रहा है।"

पेपर लीक और युवाओं के गुस्से पर क्या बोले पीके?

जंतर-मंतर और झारखंड में युवाओं के प्रदर्शनों पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह असंतोष एक बड़े ढांचागत संकट की निशानी है। उन्होंने इसके पीछे कोचिंग माफिया के बढ़ते दबदबे और लगातार हो रहे पेपर लीक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बिना पेपर लीक के कोई परीक्षा नहीं हो रही है।

पीके के मुताबिक, अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र में ठहराव है, जबकि एआई ने 'व्हाइट कॉलर' नौकरियों पर भारी दबाव बना दिया है। शिक्षा में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी ने युवाओं के भीतर गहरे असंतोष को जन्म दिया है, जो आगे भी सामने आता रहेगा। इस गुस्से को आसानी से दबाया नहीं जा सकता।

बांकीपुर की जनता से किए तीन बड़े वादे

विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के विकास के लिए अपना विजन साझा किया। उन्होंने जनता को 3 गारंटियां दी हैं-

पहला- कार्डधारकों को अब 4 किलो की जगह पूरा 5 किलो मुफ्त राशन मिलेगा। साथ ही, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी नागरिक को रिश्वत ना देनी पड़े।

दूसरा- अगर एक साल के भीतर स्थानीय सरकारी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो उन बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में कराने का खर्च जन सुराज पार्टी उठाएगी।

तीसरा- बांकीपुर के करीब 10,000 परिवारों के कम से कम एक सदस्य को रोजगार मिलेगा। पीके ने स्पष्ट किया कि यह सरकारी नौकरी का वादा नहीं है, बल्कि लोगों को उनकी शैक्षणिक और पेशेवर योग्यता के अनुसार उचित रोजगार दिलाया जाएगा।

गठबंधन और राजनीतिक भविष्य पर दो टूक

बीजेपी और आरजेडी दोनों के मुखर विरोधी प्रशांत किशोर ने भविष्य में किसी भी 'रणनीतिक गठबंधन' की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "मैंने 2015 में राजनीतिक गठबंधन देखे हैं। ऐसे अवसरवादी गठबंधनों से जनता का कोई भला नहीं होता।" पीके ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य ऐसा सिस्टम बनाना है जिससे बिहार का समग्र विकास हो और राज्य फिर से ज्ञान का केंद्र बने। असली बदलाव तब माना जाएगा, जब दूसरे राज्यों के लोग रोजगार के लिए बिहार आएंगे।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबांकीपुर में क्यों हारी BJP? पीके ने अब बताई वजह, कॉकरोच प्रोटेस्ट नहीं है जवाब