Hindi NewsIndia NewsWhy are MBBS and MD graduates playing with bombs Modi should consider it Rashid Alvi said on the Delhi blast
बम से क्यों खेलने लगे MBBS-MD किए लड़के, मोदी करें विचार; दिल्ली धमाके पर बोले राशिद अल्वी

बम से क्यों खेलने लगे MBBS-MD किए लड़के, मोदी करें विचार; दिल्ली धमाके पर बोले राशिद अल्वी

संक्षेप:

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए एक कैब चालक, एक धर्मगुरु और एक उर्दू शिक्षक को हिरासत में लिया है। एसआईटी में दो सहायक पुलिस आयुक्त, एक निरीक्षक और दो उप निरीक्षक हैं।

Nov 22, 2025 07:11 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके में कुछ डॉक्टरों की संलिप्तता की जानकारी सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अल फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता तक रद्द कर दी गई है। इस सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने उन डॉक्टरों का बचाव किया है। उन्होंने इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए हैं। राशिद अल्वी ने कहा, 'वो पढ़ा-लिखा नौजवान जिसने एमबीबीएस और एमडी किया है, वे आतंक का रास्ता क्यों अपना रहा है? वह आराम से अपनी कोठी में रह सकता है। आराम से अपने परिवार के साथ पूरी जिंदगी बिता सकता है।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राशिद अल्वी ने सवाल पूछा कि, किन हालातों ने उन्होंने मजबूर कर दिया कि वे बमों से खेलने लगे? मोदी साहब यह जिम्मेदारी आपकी है कि आप इन बातों पर विचार करें।'

आपको यह भी बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास हाल ही में हुए कार विस्फोट और इसके अलावा ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किए जाने के संबंध में कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। वहीं फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जांच के लिए अलग विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अल फलाह विश्वविद्यालय के कई चिकित्सकों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए एक कैब चालक, एक धर्मगुरु और एक उर्दू शिक्षक को हिरासत में लिया है। एसआईटी में दो सहायक पुलिस आयुक्त, एक निरीक्षक और दो उप निरीक्षक हैं। यह विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ऐसे समय में गठित की गई है जब पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने मंगलवार को अल फलाह विश्वविद्यालय का दौरा करने के बाद कहा था कि पुलिस आयुक्त और उपायुक्त को खुद उस जगह का दौरा करना चाहिए।

जांच का दायरा बढ़ने के साथ दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा को इंडियन मुजाहिदीन के भगोड़े आतंकवादी और अल फलाह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मिर्जा शादाब बेग के बारे में एक नया सुराग मिला है। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बेग 2007 में अल फलाह विश्वविद्यालय में छात्र था, जब यह एक इंजीनियरिंग कॉलेज हुआ करता था। उन्होंने बताया कि 2014 में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।