स्मित मच्छार की बहादुरी पर क्यों नहीं कुछ बोल रहे CJP नेता? ट्रोल होने लगे अभिजीत दीपके

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं इस मामले में अभी तक कुछ नहीं बोला है। एक्स पर उनकी टाइमलाइन पर इस घटना को कोई चर्चा नहीं है। एक यूजर इसको लेकर आज ही पब्लिश हुए एक पोस्ट में सवाल पूछ लिया है।

स्मित मच्छार को लेकर न तो दीपके ने और न ही सौरव दास ने कुछ कहा है।
स्मित मच्छार को लेकर न तो दीपके ने और न ही सौरव दास ने कुछ कहा है।

Abhijeet Dipke and Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक होने से बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की चर्चा आज दुनिया में हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी बहादुरी की प्रशंसा की है। इसके अलावा इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी सराहना की है। आज जब दुनिया में हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है वहीं, हाल के दिनों में सुर्खियों में आने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं इस मामले में अभी तक कुछ नहीं बोला है। एक्स पर उनकी टाइमलाइन पर इस घटना को कोई चर्चा नहीं है। एक यूजर इसको लेकर आज ही पब्लिश हुए एक पोस्ट में सवाल पूछ लिया है।

यूजर ने लिखा, 'स्मित मच्छार को लेकर सौरव दास और अभिजीत दीपके के द्वारा एक ट्वीट नहीं किया है। वह बाकी मुद्दों की चर्चा करने में व्यस्त हैं। यह वोट बैंक का चक्कार है बाबू भैया, वोट बैंक का चक्कर।'

आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक न तो अभिजीत दीपके ने और न ही आशुतोष रंका और सौरव दास ने इस भारतीय पायलट की तारीफ में कुछ एक्स पर लिखा है। इन तीनों ही नेता के हैंडल पर एक भी पोस्ट नहीं हैं।

नेतन्याहू ने बताया सच्चा नायक

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहे अपने सह-पायलट का मुकाबला किया। मच्छार को सच्चा नायक बताते हुए नेतन्याहू ने कहा, ''चाकू से हमला किए जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने सह-पायलट का मुकाबला किया और एक भयावह हादसा टल गया।''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''मच्छार ने इजरायली नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बचाई। मैं कैप्टन मच्छर के शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह सच्चे नायक हैं। असाधारण बहादुरी दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को मेरा सलाम।''

मच्छार पर भारत को गर्व है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान बचाने और बड़ी त्रासदी टालने में मदद करने वाले पायलट के साहस पर देश को गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंभीर खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प दिखाया। प्रधानमंत्री ने कहा, ''उनके साहस ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है।''

ट्रंप भी हुए फैन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''पायलट की हालत बहुत खराब थी और मेरा अनुमान है कि अब भी उसकी हालत बहुत खराब है, लेकिन उसने अद्भुत सूझबूझ दिखायी। एक तरह से वह नायक है।'' ट्रंप ने कहा कि पायलट ने पीछे की ओर गिरते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला और मदद के लिए चिल्लाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ''ऐसा लगता है कि सह-पायलट शायद आतंकवादी था या शायद मानसिक रूप से अस्थिर था और उसने पायलट पर चाकू से हमला किया।''

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्मित मच्छार की बहादुरी पर क्यों नहीं कुछ बोल रहे? ट्रोल होने लगे अभिजीत दीपके