SIR पर विपक्ष का घमासान, AAP और डीएमके ने क्यों बना ली दूरी; नहीं पहुंचे एक भी सांसद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चुनाव आयोग के खिलाफ संसद भवन से लेकर निर्वाचन भवन तक के मार्च में डीएमके और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल नहीं हुए। डीएमके ने पहले ही इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। 

arvind Kejriwal
एमके स्टालिन और अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष के प्रदर्शन से बनाई दूरी

चुनाव आयोग, एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विपक्षी सांसद मौजूद हैं लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) और डीएमके ने इस प्रदर्शन से दूरी बना रखी है। पिछली बार जब जंतर-मंतर पर विपक्ष ने प्रदर्शन किया था तब इसमें आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह आगे देखे जा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में भी लिया गया था। आम आदमी पार्टी अब भी कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर वाले प्रदर्शन के लिए लोगों को बुलाने में लगी है लेकिन इंडिया गठबंधन के दलों के विरोध प्रदर्शन में नहीं दिखाई दी।

सूत्रों के हवाले से खबर थी कि कांग्रेस ने मंगलवार के प्रदर्शन के लिए डीएमके को आमंत्रण दिया था। हालांकि डीएमके ने ही इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद से डीएमके इंडिया गठबंधन से दूरी बना रही है। डीएमके का कहना है कि विजय की टीवीके सरकार को समर्थन देकर कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के सदस्यों के साथ गलत किया है। इके बाद डीएमके ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ लिया था।

AAP ने क्यों बनाई दूरी

दिल्ली हो या फिर पंजाब, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के प्रतिद्विंद्वी रहे हैं। अगले साल पंजब में विधानसभा के चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग और सीईसी के खिलाफ आक्रामक होते हुए भी आम आदमी पार्टी ने विपक्ष के इस विरोध प्रदर्शन से दूरी बना ली। वहीं 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी पूरे जोर से शामिल हो सकती है।

आकाशवाणी भवन में बैठ गए राहुल गांधी

संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सांसदों के मार्च को रोके जाने बाद विपक्षी सांसद नीति आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गये जिसके बाद उनमें से कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाद्रा कुछ अन्य समर्थकों के साथ आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गये और वहां एक पेड़ के नीचे बैठ गए।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsSIR पर विपक्ष का घमासान, AAP और DMK ने क्यों बना ली दूरी; नहीं पहुंचे एक भी MP