ऑपरेशन सिंदूर में ईरान ने किसका साथ दिया था?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। इसके तहत पाकिस्तानी सीमा में जाकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया गया था। आतंकियों ने 26 सैलानियों को मार दिया था।

Operation sindoor Iran
साल 2025 में भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का आगाज किया था।

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा दावा कर दिया है। खबर है कि भारत के पड़ोसी मुल्क का कहना है कि ईरान ने पाकिस्तान का साथ दिया था। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। साल 2025 में भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का आगाज किया था।

ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा, 'पिछले दो सालों में रिश्तों में सुधार हुआ है। जून 2025 में 12 दिन तक चली लड़ाई और हाल ही में अमेरिका और इजरायल के साथ हुए टकराव, दोनों ही मामलों में पाकिस्तान ने ईरान को मजबूत कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन दिया। वहीं, मई 2025 में भारत के साथ हुए टकराव के दौरान ईरान ने भी पाकिस्तान का जबरदस्त साथ दिया था।' हालांकि, इसे लेकर ईरान या पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

पहले भी कर चुके हैं जिक्र

दरअसल, डार ने यह जवाब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भेजा था। रिपोर्ट के अनुसार, डार मई 2025 में ही ईरान दौरे पर गए थे और कहा था कि यात्रा भारत के खिलाफ साथ देने के लिए ईरान का शुक्रिया करने इरादे से भी की गई थी। हालांकि, ताजा मामले में पाकिस्तानी नेता ने यह साफ नहीं किया है समर्थन से उनका खास मतलब क्या था।

अजीत डोभाल ने चेताया

NSA यानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने 14 अगस्त को कहा था कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश जोखिम उठा सकता है और कड़ा प्रहार कर सकता है, चाहे नतीजे कुछ भी हों। डिस्कवरी की आने वाली सीरीज 'डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' में डोभाल ने कहा कि 88 घंटे चले इस सैन्य अभियान का मकसद दुश्मन के शिविरों को नष्ट करना था, खासकर उन ठिकानों को जो पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार थे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने पहले साक्षात्कार में डोभाल ने कहा, 'हमने ऑपरेशन का मकसद दुश्मन के शिविरों को नष्ट करना तय कर लिया था, खासकर उनको जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे।'

सिर्फ PoK पर होगी बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जुलाई में कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर उसके साथ कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। सिंह ने यहां कारगिल युद्ध स्मारक पर अपने संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखाया है कि आतंकवाद के जरिए भारत को धमकाने की कोशिश करने वालों का क्या हश्र होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पाकिस्तान की हर दुस्साहसपूर्ण हरकत का ऐसे तरीके से जवाब देने में सक्षम है, जो उसकी 'कल्पना से भी परे' है।

पाकिस्तान के कहने पर हुआ सीजफायर

7 मई 2025 को शुरू हुई भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद करीब 4 दिनों तक दोनों देशों के बीच संघर्ष चला था। इसके बाद पाकिस्तान के कहने पर सीजफायर का फैसला किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साफ कर चुके हैं कि इस संघर्ष को रुकवाने में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऑपरेशन सिंदूर में ईरान ने किसका साथ दिया था?