कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री? सबसे आगे चल रहे ये चार नाम; एक माने जाते हैं BJP के करीबी

लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवनंतपुरम
Follow us on Google News
share

केरल में कांग्रेस के नेतृ्त्व वाले यूडीएफ गठबंधन की जीत लगभग तय है। अब केरल में सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है वो है कि कांग्रेस किसे मुख्यमंत्री बनाएगी। इसमें 4 नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

Kerala congress cm faces list

5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे लगभग तय हो चुके हैं। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन यूडीएफ लगभग 100 सीटों पर आगे चल रहा है। ऐसे में केरल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है। जीत तय होने के बाद अब केरल में सबसे बड़ा सवाल सामने आया है कि कांग्रेस किसे मुख्यमंत्री बनाएगी। केरल के सीएम फेस की रेस में सबसे आगे चार नाम चल रहे हैं। इनमें से एक तो बीजेपी के करीबी भी माने जाते हैं।

केरल सीएम फेस में सबसे आगे ये नाम

केरल में चुनावी नतीजे साफ हो जाने के बाद अब प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, ये एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया। मुख्यमंत्री के दावेदारों में सबसे आगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन का नाम चल रहा है। उनके अलावा कांग्रेस के तिरवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर, कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ रमेश चेन्निथाला का नाम आगे चल रहा है।

कौन हैं वीडी सतीशन

वीडी सतीशन केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। साल 2021 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। केरल की परावूर विधानसभा सीट से विधायक हैं। राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि वीडी सतीशन सीएम फेस की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वीडी सतीशन के साथ ही केरल के सीएम फेस की रेस में रमेश चेन्निथाला का नाम भी आगे चल रहा है। रमेश चेन्निथाला केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं और वो प्रदेश में कांग्रेस की कमान भी संभाल चुके हैं। रमेश चेन्निथाला ने केरल की हरिपद विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं।

कौन हैं 'बीजेपी के करीबी' केरल में सीएम पद के दावेदार

केरल में कांग्रेस के सीएम पद के दावेदारों में तिरवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं। वो केरल से आते हैं और केरल को लेकर उनकी दिलचस्पी भी देखने को मिली है। ऐसे में केरल के सीएम पद के दावेदारों में शशि थरूर का नाम भी आगे चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि शशि थरूर कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ जाने वाले हैं। इस दौरान चर्चा चली लेकिन वो कांग्रेस को छोड़कर नहीं गए। जब बीजेपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिए उनके बयानों के कारण भी उनके बीजेपी में जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

कांग्रेस संगठन महासचिव भी कतार में

केरल के मुख्यमंत्री पद की रेस में कांग्रेस का राष्ट्रीय संगठन महासचिव का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि बीते कई सालों से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ काम कर रहे केसी वेणुगोपाल केरल में मुख्यमंत्री का पद चाहते हैं। इसको लेकर कई संकेत भी मिले हैं। केरल उनका गृह राज्य है लेकिन बीते कुछ सालों से केरल के संगठन और प्रदेश कांग्रेस के फैसलों में उनकी दिलचस्पी इस ओर इशारा करती है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।