Hindi NewsIndia Newswho will be INDIA alliance Vice President Candidate meeting tomorrow
NDA के बाद इंडिया गठबंधन की बारी, उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार पर चर्चा कल

NDA के बाद इंडिया गठबंधन की बारी, उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार पर चर्चा कल

संक्षेप: विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता सोमवार सुबह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी गठबंधन के नेता सोमवार सुबह 10.15 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में मीटिंग करेंगे।

Sun, 17 Aug 2025 10:32 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता सोमवार सुबह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी गठबंधन के नेता सोमवार सुबह 10.15 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में मीटिंग करेंगे।

यह मीटिंग सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किए जाने के एक दिन बाद होगी। राधाकृष्णन तमिलनाडु से संबंध रखते हैं जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भाजपा ने क्या कहा
हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा को लगता है कि आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले राधाकृष्णन के नामांकन से विपक्ष का व्यापक, विशेषकर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक का समर्थन मिलेगा। लेकिन यह देखना बाकी है कि सोमवार को विपक्षी दल क्या रुख अपनाते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राधाकृष्णन के नामांकन की घोषणा करते हुए कहा कि राजग उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से बात करेगा।

ये भी पढ़ें:टेबल टेनिस चैंपियन, पॉलिटिक्स के मैदान में सूरमा; जानिए सीपी राधाकृष्‍णन का सफर

इंडिया गठबंधन पहले कर चुका है घोषणा
कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन पहले ही चुनाव के लिए एक संयुक्त ‘गैर-राजनीतिक’ उम्मीदवार खड़ा करने के अपने फैसले की घोषणा कर चुका है। पिछले महीने निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के कारण आवश्यक हुआ उपराष्ट्रपति पद का चुनाव नौ सितंबर को होना है।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 18 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। यहां पर टी-20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और आईपीएल भी कवर कर चुके हैं। इसके अलावा महाकुंभ 2025 में वीडियो स्टोरीज पर काम किया है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।