Hindi NewsIndia NewsWho Is Satish Jarkiholi Siddaramaiah son Yathindra suggest as karnataka new Chief minister
कौन हैं सतीश जारकीहोली जिन्हें सिद्धारमैया के बेटे ने बता दिया कर्नाटक का भावी CM?

कौन हैं सतीश जारकीहोली जिन्हें सिद्धारमैया के बेटे ने बता दिया कर्नाटक का भावी CM?

संक्षेप:

यतींद्र ने बेलगावी जिले के रायबाग में एक कार्यक्रम के दौरान जारकीहोली को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता को अब जारकीहोली जैसे युवा नेताओं को मार्गदर्शन देने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये।

Wed, 22 Oct 2025 09:23 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे ने बुधवार को बड़ा बम फोड़ दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के पुत्र यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा है कि उनके पिता अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में हैं। यतींद्र ने बेलगावी जिले के रायबाग में एक कार्यक्रम के दौरान जारकीहोली को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बताया और कहा कि उनके पिता को अब जारकीहोली जैसे युवा नेताओं को मार्गदर्शन देने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि सिद्धारमैया के बेटे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर महीनों से अटकलें चल रही हैं। अब यतींद्र की इस टिप्पणी ने राज्य के राजनीतिक हलकों में, खासकर कर्नाटक कांग्रेस में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की चल रही अटकलों को और हवा दे दी है।

कौन हैं सतीश जारकीहोली?

कर्नाटक में CM पद की रेस में नए शामिल हुए सतीश जारकीहोली को पार्टी का वफादार माना जाता है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के वफादार होने के नाते, वह मुख्यमंत्री के पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी डीके शिवकुमार के कट्टर विरोधी भी माने जाते हैं। जारकीहोली फिलहाल राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री हैं और विधानसभा में येमाकनमर्दी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

वाल्मीकि समुदाय से ताल्लुक

मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी माने जाने वाले लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली वाल्मीकि समुदाय से आते हैं और अनुसूचित जाति के प्रबल नेता रहे हैं। उन्हें अहिंदा समूह का भी हिस्सा माना जाता है, जो अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और दलितों का एक गठबंधन है जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य करते हैं। जारकीहोली परिवार का उत्तरी कर्नाटक में ठोस प्रभाव है। वहीं उनके बेटे राहुल जारकीहोली हाल ही में बेलगावी जिला केंद्रीय सहकारी (बीडीसीसी) बैंक के निदेशक पद पर निर्विरोध चुने गए हैं।

क्या बोले सतीश जारकीहोली?

सतीश जारकीहोली ने स्वीकार किया है कि कुछ विधायकों ने नेतृत्व परिवर्तन की संभावना पर चर्चा की है, लेकिन उनका मानना है कि पार्टी का एक छोटा सा हिस्सा ही ऐसी चर्चाओं में शामिल है। जारकीहोली ने सिद्धारमैया के प्रति अपना समर्थन दोहराया और कहा कि मुख्यमंत्री को अधिकांश विधायकों का समर्थन प्राप्त है और पार्टी आलाकमान की ओर से इस्तीफे का कोई निर्देश नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:सिद्धारमैया पॉलिटिकल करियर के आखिरी दौर में, कर्नाटक CM के बेटे का बड़ा बयान

इस बीच राजनीतिक विश्लेषकों का सुझाव है कि कांग्रेस पार्टी सतीश जारकीहोली को सिद्धारमैया के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में पेश कर रही है। सिद्धारमैया ने हालांकि पद छोड़ने की किसी भी मंशा से इनकार कर दिया है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।