बिहार में कहां चला परिवारवाद, आईपीएल में किस टीम ने किसे किया रिलीज; पढ़िए टॉप-5 खबरें

बिहार में कहां चला परिवारवाद, आईपीएल में किस टीम ने किसे किया रिलीज; पढ़िए टॉप-5 खबरें

संक्षेप:

बिहार में लालू यादव की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार छोड़ने के बाद संजय यादव पर आरोप लगाए हैं। कौन हैं संजय यादव? वहीं, आईपीएल में खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया गया। जहां कुछ खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, वहीं कुछ अन्य को आईपीएल नीलामी में शामिल होना होगा। पढ़िए आज शाम की टॉप-5 खबरें...

Nov 15, 2025 07:14 pm ISTDeepak लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार में लालू यादव की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार छोड़ने के बाद संजय यादव पर आरोप लगाए हैं। कौन हैं संजय यादव? वहीं, आईपीएल में खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया गया। जहां कुछ खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, वहीं कुछ अन्य को आईपीएल नीलामी में शामिल होना होगा। पढ़िए आज शाम की टॉप-5 खबरें...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौन हैं संजय यादव, जिनकी वजह से लालू परिवार में मचा भूचाल; तेज-रोहिणी नाराज
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में भूचाल आ गया है। लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से किनारा करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही, परिवार से भी नाता तोड़ लिया है। इसके पीछे उन्होंने आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव और रमीज को वजह बताया है। रोहिणी ने लिखा है कि इन्हीं दोनों ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है। संजय यादव पर इससे पहले लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं और अक्सर वह उन्हें जयचंद कहकर बुलाते रहे हैं। संजय तेजस्वी के राइट हैंड माने जाते हैं और दोनों के बीच कई सालों से अच्छी दोस्ती भी रही है। तेजस्वी और आरजेडी से जुड़े कई अहम फैसलों के पीछे भी संजय यादव का नाम आता रहा है। पढ़ें पूरी खबर

बिहार चुनाव में खूब चला परिवारवाद; बेटा-बहू, बेटी-दामाद, पत्नी और समधन भी जीते
बिहार चुनाव में परिवारवाद भी खूब चला है। सभी दलों के बड़े नेताओं के बेटा-बेटी, बहू-दामाद. पत्नी, समधन से लेकर रिश्तेदार तक चुनाव लड़े हैं। जिसमें कई जीते, तो कई हारे। परिवारवाद को लेकर कोई दल किसी से पीछे नहीं दिखा। फिर चाहे वो एनडीए के दल हो, या फिर महागबंधन के सहयोगी हो। सबसे ज्यादा जीतनराम मांझी के रिश्तेदार जीत दर्ज करने में आगे रहे। उनकी बहू, समधन और दामाद तीनों ने जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर

पहले लोकतंत्र को बहाल करना होगा; बांग्लादेश लौटने के लिए शेख हसीना ने रखी शर्त
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले साल हिंसा के बाद भारत आ गई थीं, जिसके बाद से ही वह राजधनी दिल्ली में एक अज्ञात स्थान पर रह रही हैं। इस बीच, बांग्लादेश में अगले साल की शुरुआत में आम चुनावों का ऐलान किया गया है। हालांकि, हसीना की अवामी लीग पार्टी को बैन कर दिया गया है। इंडिया टुडे से बात करते हुए शेख हसीना ने कहा है कि अवामी लीग को छोड़कर किसी भी चुनाव को वैध नहीं माना जा सकता। उन्होंने एक तरह से शर्त रखी कि उनके बांग्लादेश लौटने के लिए पहले स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव करवाकर लोकतंत्र को बहाल करना होगा। पढ़ें पूरी खबर

सियासी डगर पर बिहार के सिंघम का क्या अंजाम? दोनों सीटों पर कैसा रहा परिणाम
बिहार के सिंघम के तौर पर पहचान रखने वाले आईपीएस शिवदीप लांडे की सियासी महत्वाकांक्षा धरातल पर ढेर हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव में शिवदीप लांडे दो सीटों से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। उन्होंने अररिया और जमालपुर से पर्चा भरा था, लेकिन किसी भी सीट से जीत नहीं हासिल कर सके। शिवदीप लांडे काफी हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार थे। ऐसे में उम्मीदें भी काफी ज्यादा थीं। लेकिन इसके बावजूद उनका राजनीतिक डेब्यू यादगार नहीं बन पाया। पढ़ें पूरी खबर

केकेआर ने छोड़ा रसेल-अय्यर का साथ, CSK ने पलट दी पूरी टीम
आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने 12 साल बाद वेस्टइंडीज के विस्टफोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का साथ छोड़ा है। केकेआर ने इसके अलावा 23.75 करोड़ रुपए के वेंकटेश अय्यर को भी रिलीज कर अपना पर्स मोटा कर लिया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।