ममता बनर्जी खुद नहीं लड़ रहीं चुनाव, इन्हें उतारा; कौन हैं संचिता प्रधान डे?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नंदीग्राम उपचुनाव ममता बनर्जी नहीं लड़ रहीं हैं, यह बात रविवार को साफ हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने संचिता प्रधान डे को सीट से उम्मीदवार बनाया है। पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि ममता बनर्जी खुद ही यहां से चुनाव लड़ सकती हैं।

ममता बनर्जी खुद नहीं लड़ रहीं चुनाव, इन्हें उतारा; कौन हैं संचिता प्रधान डे?
अटकलें लगाई जा रही थीं कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं। (Photo by Samir Jana/ Hindustan Times)

नंदीग्राम उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे होंगी। इस ऐलान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बात साफ कर दी है कि 15 सालों में पहली बार ममता बनर्जी विधानसभा से बाहर होंगी। अटकलें थीं कि वह उपचुनाव लड़ सकती हैं। खास बात है कि ऋताब्रत बनर्जी गुट ने तो चुनौती दी थी कि अगर बनर्जी खुद चुनाव लड़ती हैं, तो उनकी तरफ से उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सोमवार को बागी गुट भी नामों का ऐलान कर सकता है।

कौन हैं संचिता प्रधान डे

पार्टी ने इस हाई प्रोफाइल सीट के लिए संचिता प्रधान डे पर भरोसा जताया है। हालांकि, उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह साल 2023 में पंचायत चुनाव लड़ चुकी हैं और नंदीग्राम 2 से पंचायत समिति का चुनाव भी हार चुकी हैं। वहीं, रेजीनगर सीट से पार्टी ने रबीउल आलम चौधरी को टिकट दिया है।

अखिल गिरी का नाम था तय?

अटकलें ये भी हैं कि इससे पहले टीएमसी ने वरिष्ठ नेता अखिल गिरी से संपर्क साधा था। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में टीएमसी के एक नेता के हवाले से बताया गया है कि ममता बनर्जी ने फोन पर गिरी से बात की थी और शनिवार को कालीघाट आवास पर मिलने के लिए भी बुलाया था। तब से अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि गिरी पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, गिरी ने कहा कि बनर्जी ने सीट पर उपचुनाव को लेकर उनकी राय मांगी थी। खास बात है कि उन्होंने यह भी कहा कि जानकारी व्हाट्सएप पर भेज दी थी। उन्होंने कहा था, 'मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं। अगर पार्टी मुझे कोई भी जिम्मेदारी देती है, तो मैं उसे पूरा करूंगा।' उन्होंने यह भी बताया है कि अंतिम फैसला बनर्जी के हाथ में है।

नंदीग्राम क्यों है टीएमसी के लिए खास

साल 2007 में आंदोलन हुआ, जिसके 4 साल बाद ही टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सत्ता हासिल कर ली थी। इस आंदोलन में ममता बनर्जी प्रमुख रूप से नजर आईं थीं। खास बात है कि इसके साथ ही पार्टी ने 3 दशक से ज्यादा समय से चल रहे वाम शासन को भी राज्य में खत्म कर दिया था। हालांकि, यह पहला मौका है कि टीएमसी सत्ता से बाहर हुई है और भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार चला रही है।

ममता बनर्जी राजनीति से होंगी दूर?

ममता बनर्जी 2011 से लेकर अब तक बंगाल विधानसभा में सत्तापक्ष की आवाज रहीं हैं। अब 15 साल बाद यह सिलसिला खत्म होने की कगार पर है। वजह है कि उन्होंने नंदीग्राम सीट पर इस उपचुनाव से भी दूरी बना ली है। खास बात है कि 2021 में उन्हें इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह भवानीपुर उपचुनाव जीतकर राज्य की मुख्यमंत्री बनी थीं।

इससे पहले 2011 में भी उन्होंने भवानीपुर से उपचुनाव जीता था। बागी गुट तो यह दावा कर रहा है कि बनर्जी कभी भी सीधा चुनाव नहीं जीती हैं और हमेशा उपचुनाव से सत्ता में रहीं हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsममता बनर्जी खुद नहीं लड़ रहीं चुनाव, इन्हें उतारा; कौन हैं संचिता प्रधान डे?