Hindi NewsIndia NewsWho is Rameez how did he reach Tejashwi Yadav He and Sanjay Yadav are accused of breaking Lalu family
कैसे तेजस्वी के इतने करीब आए रमीज नेमत? रोहिणी आचार्य ने क्यों कही चप्पल मारने वाली बात

कैसे तेजस्वी के इतने करीब आए रमीज नेमत? रोहिणी आचार्य ने क्यों कही चप्पल मारने वाली बात

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की हार के बाद रोहिणी आचार्य ने परिवार से संबंध तोड़ने की घोषणा की। उनके आरोपों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, खासकर संजय यादव और रमीज पर। जानें इस सियासी ड्रामे के पीछे की सच्चाई।

Nov 16, 2025 06:39 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को करारी हार मिलने के अगले ही दिन लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से संबंध समाप्त करने का चौंकाने वाला ऐलान कर दिया। उनकी इस घोषणा ने बिहार की सियासत में तीखी हलचल मचा दी है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया और संजय यादव के साथ-साथ रमीज पर कई गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी ने लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और परिवार से नाता तोड़ रही हूं। यही संजय यादव और रमीज ने कहा था। इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेती हूं।”

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोस्ट में संजय यादव और रमीज दो नामों के उल्लेख ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। संजय यादव राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगी हैं। यह हमेशा तेजस्वी के साथ दिखते हैं। वहीं, रमीज का नाम पहली बार सार्वजनिक हुआ है।

पटना एयरपोर्ट पहुंचीं रोहिणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरा कोई परिवार नहीं है। आप जाकर तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज से पूछिए। इन्होंने मुझे परिवार से निकाल दिया। पार्टी की हार पर देश सवाल पूछ रहा है। आप अगर इन तीनों के नाम ले लीजिए तो घर से बाहर निकाल दियाएगा। चप्पल से मारा जाएगा।” उनके इस बयान ने RJD के भीतर उथल-पुथल को और तेज कर दिया है।

कौन हैं रमीज?

रमीज नेमत समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और बलरामपुर के बाहुबली नेता रिजवान जहीर के दामाद हैं। उनका नाम कई गंभीर आपराधिक मामलों में दर्ज है। रमीज पर तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज की हत्या में शामिल होने का आरोप है। यह हत्या 4 जनवरी 2022 को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से हुई थी। इस केस में रमीज, उनकी पत्नी जेबा रिजवान और ससुर रिजवान जहीर तीनों को जेल भेजा गया था। रमीज और जेबा को बाद में जमानत मिल गई, जबकि रिजवान जहीर अभी भी जेल में हैं। रमीज पर 12 आपराधिक मामले, जिनमें हत्या और गैंगस्टर एक्ट शामिल है। बताया जाता है कि रमीज की क्रिकेट के जरिए तेजस्वी यादव से निकटता बनी, जिसकी वजह से वह RJD के कुछ उच्च स्तरों में पहुंच बना पाए।

RJD के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक रहा। पार्टी जहां 2020 में 75 सीटें लाई थी, वहीं इस बार सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई। दूसरी ओर NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटें हासिल कर ली हैं। JDU सरकार गठन की कवायद तेज कर चुकी है। ललन सिंह और संजय झा दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां अगले कदम पर चर्चाएं जारी हैं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।