'मुझे कश्मीर जाना है', 'पाकिस्तान समर्थक' काजी ने मांगी इजाजत, SC ने सरकार को भेजा नोटिस

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

82 वर्षीय OCI कार्डधारक खालिद जहांगीर काजी कश्मीर में रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने की अनुमति चाहते हैं। अलगाववाद और पाकिस्तान समर्थक प्रचार के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है।

OCI कार्ड रद्द, ब्लैकलिस्ट भी हुए; अब कश्मीर जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 82 साल के काजी
OCI कार्ड रद्द, ब्लैकलिस्ट भी हुए; अब कश्मीर जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 82 साल के काजी

अमेरिका में रहने वाले 82 वर्षीय डॉक्टर खालिद जहांगीर काजी ने कश्मीर जाने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। काजी भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (OCI) कार्डधारक हैं और भारत सरकार ने उन पर पाकिस्तान समर्थक प्रचार करने और कश्मीरी अलगाववादियों के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाया है। वह अपनी बहन के परिवार में होने वाले शादी समारोहों में शामिल होने के लिए कश्मीर जाना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को काजी की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की।

काजी के वकील ने क्या कहा?

काजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पराग त्रिपाठी ने कहा कि 82 वर्षीय डॉक्टर पहले भी भारत आ चुके हैं। उन्होंने काजी की उम्र और उनके रिश्तेदारों की उम्र का हवाला देते हुए कहा कि यह संभवतः आखिरी मौका हो सकता है जब वह कश्मीर जाकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया कि काजी इस बात का लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार हैं कि कश्मीर यात्रा के दौरान वह किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी।

OCI कार्ड रद्द करने के खिलाफ भी चल रहा मामला

काजी के OCI कार्ड को रद्द करने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ पहले ही रद्द कर चुकी है। हालांकि, इस फैसले के खिलाफ अपील हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के सामने लंबित है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने काजी की भारत यात्रा की अनुमति देने वाली याचिका खारिज कर दी थी।

2023 में रद्द किया गया था OCI कार्ड

भारतीय वाणिज्य दूतावास, न्यूयॉर्क ने काजी पर ‘पाकिस्तान समर्थक प्रचार’ करने का आरोप लगाया था। भारत सरकार ने मई 2023 में उनकी गतिविधियों को देश की ‘संप्रभुता और सुरक्षा के प्रतिकूल’ बताते हुए उनका OCI कार्ड रद्द कर दिया था। इसके साथ ही उन्हें फॉरेनर्स एक्ट के तहत ब्लैकलिस्ट भी किया गया था।

नवंबर 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ ने OCI कार्ड रद्द करने के फैसले को निरस्त कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि कार्ड रद्द करने से पहले काजी को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर नहीं दिया गया।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'मुझे कश्मीर जाना है', 'पाकिस्तान समर्थक' ने मांगी इजाजत, SC का सरकार को नोटिस