Hindi NewsIndia NewsWho is new Venezuela Vice President what will be to Nicolas Maduro Top 5 Evening News
कौन हैं वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति, मादुरो का क्या होगा अंजाम? पढ़ें टॉप-5 खबरें

कौन हैं वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति, मादुरो का क्या होगा अंजाम? पढ़ें टॉप-5 खबरें

संक्षेप:

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति मादुरो के पकड़े जाने के बाद अब उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में देश की कमान संभालने जा रही हैं। वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उनका अंजाम क्या होगा? पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

Jan 03, 2026 06:52 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद अब उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में देश की कमान संभालने जा रही हैं। वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उनका अंजाम क्या होगा? पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन हैं वेनेजुएला की VP डेल्सी रोड्रिग्ज? बन सकती हैं अंतरिम राष्ट्रपति
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद अब उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में देश की कमान संभालने जा रही हैं। खोजी पत्रकार लॉरा लूमर ने यह दावा किया है। अमेरिका ने बड़ी लंबी योजना के साथ वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक कर दी थी। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने जाने का भी ऐलान कर दिया। उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज ने अमेरिका से कहा था कि उसे मादुरो की कुशलता की जानकारी देनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

निकोलस मादुरो का अब क्या होगा अंजाम? अमेरिकी सीनेटर ने कह दी बड़ी बात
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उनका अंजाम क्या होगा? ऊटा के सीनेटर माइक ली का दावा है कि मादुरो के खिलाफ अमेरिका में क्रिमिनल चार्जेज पर केस चलेगा। माइक ली ने बताया कि उन्हें यह जानकारी अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने दी है। एक्स पर एक निजी अकाउंट पर लिखी पोस्ट में यह बातें कही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

चुनाव से पहले TMC को झटका, कांग्रेस में शामिल हो गईं सांसद मौसम नूर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही ममता बनर्जी की TMC को एक बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद बेनजीर नूर ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि मौसम नूर कांग्रेस से ही टीएमसी में आई थीं। ऐसे में उन्होंने घर वापसी कर ली है। मौसम नूर मालदा के खान चौधरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी। वहीं मुस्लिम इलाकों में कांग्रेस का हौसला भी बढ़ेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

उमर खालिद और शरजील को क्या मिलेगी जमानत? सुप्रीम कोर्ट सोमवार को देगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट 5 जनवरी को दिल्ली दंगों की साजिश के आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य की जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा। जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की बेंच ने दिसंबर महीने में लंबी दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इन आरोपियों पर यूएपीए जैसे कड़े कानून के तहत केस दर्ज हैं। इन पर 2020 दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 700 से अधिक घायल हुए थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने इन आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

दंगाइयों पर करनी होगी सख्ती, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की सख्त चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर ने शनिवार को देश में अशांति उत्पन्न करने वाले विरोध प्रदर्शनों पर कहा कि ‘दंगाइयों पर सख्ती करनी होगी।’ सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ये टिप्पणियां एक सप्ताह से जारी प्रदर्शनों के प्रति अधिकारियों को अधिक आक्रामक रुख अपनाने की अनुमति देने का संकेत प्रतीत होती है। इन विरोध प्रदर्शनों की वजह देश की कमजोर अर्थव्यवस्था है क्योंकि ईरान की मुद्रा ‘रियाल’ का मूल्य गिर गया है। फिलहाल एक अमेरिकी डॉलर लगभग 14 लाख रियाल के बराबर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।