Hindi NewsIndia NewsWho is Nandita Baig Priyanka Gandhi new relative Aviva Baig Raihan Vadra engagement gandhi family happy moment
कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वालीं समधन, रिश्तेदारी में कैसे बदली दोस्ती; इंदिरा भवन से क्या कनेक्शन?

कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वालीं समधन, रिश्तेदारी में कैसे बदली दोस्ती; इंदिरा भवन से क्या कनेक्शन?

संक्षेप:

रेहान की मंगेतर का नाम अवीवा बेग है, जो उनकी बचपन की दोस्त रही हैं। खास बात ये है कि अवीवा की मां का नाम नंदिता बेग है, जो प्रियंका गांधी की खास दोस्त रही हैं। यानी यह दोस्ती अब रिश्तेदारी में तब्दील हो रही है।

Dec 30, 2025 02:57 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: देश के बड़े और प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार यानी गांधी परिवार में नए साल के मौके पर खुशियों की शहनाई बजने वाली है। कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की कल (सोमवार, 29 दिसंबर को) सगाई हो गई। दिल्ली में एक बेहद ही निजी और पारिवारिक समारोह में सगाई संपन्न हुई। अब कहा जा रहा है कि बुधवार (31 दिसंबर) को राजस्थान के रणथंभौर में कुछ औपचारिक रस्में होने जा रही हैं। इससे पहले रेहान वाड्रा ने अपने बचपन की दोस्त अवीवा बेग को प्रपोज किया था, जिसे अवीवा ने सहर्ष स्वीकार कर लिया था। अब दोनों परिवार सार्वजनिक तौर पर सामाजिक औपचारिकताएं और रस्में पूरी करने जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांधी-वाड्रा परिवार इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार का भी कार्यक्रम परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक रेहान के मामा राहुल गांधी, मां प्रियंका गांधी और पिता रॉबर्ट वाड्रा रणथंभौर के लिए निकल चुके हैं और सवाई माधोपुर पहुंच चुके हैं। ये परिवार इन रस्मों के साथ-साथ नए साल का जश्न भी रणथंभौर में ही मनाएगा।

ये भी पढ़ें:प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की हुई सगाई, कौन हैं अवीवा बेग जो बनेंगी दुल्हन

कौन हैं प्रियंका की होने वाली समधन?

रेहान की मंगेतर का नाम अवीवा बेग है, जो उनकी बचपन की दोस्त रही हैं। खास बात ये है कि अवीवा की मां नंदिता बेग भी रेहान की मां यानी प्रियंका गांधी की खास दोस्त रही हैं। यानी यह दोस्ती अब रिश्तेदारी में तब्दील हो रही है। नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीरियर डिजाइन प्रियंका गांधी और नंदिता बेग ने मिलकर तैयार किया था। उस समय किसी को भी अंदाजा नहीं था कि दोनों आगे चलकर रिश्तेदार बन जाएंगी। नंदिता बेग के पति और अवीवा बेग के पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं।

ये भी पढ़ें:क्या करती हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा, रेहान से 7 साल का रिश्ता

बचपन के दोस्त रहे हैं रेहान और अवीवा

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने साथ में शुरुआती पढ़ाई भी की है। रेहान और अवीवा दोनों को फोटोग्राफी का शौक है। अवीवा भी अपनी मां की तरह इंटीरियर डिजाइनिंग में रुचि रखती हैं। जानकारों के मुताबिक रेहान और अवीवा पिछले सात साल से रिलेशनशिप में थे। अब जाकर दोनों परिवारों ने उन दोनों की शादी की रजामंदी दे दी है। वाड्रा परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रेहान की ओर से शादी के प्रस्ताव को अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि सगाई के बाद दोनों परिवार मिलकर शादी की तारीख तय कर सकते हैं।

Nandita Baig and Priyanka Gandhi Vadra relative
Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।