कौन हैं IPS पी. विजयन? पीएम मोदी ने की थी तारीफ, अब बने केरल के नए ADGP

लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवनंतपुरम
Follow us on Google News
share

केरल में LDF सरकार के कार्यकाल के दौरान पी विजयन को एक विवाद के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में उनका निलंबन रद्द कर दिया गया और उनकी बहाली भी की गई।

कौन हैं IPS पी. विजयन? पीएम मोदी ने की थी तारीफ, अब बने केरल के नए ADGP

केरल में सरकार बदलते ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव जारी हैं। राज्य में IAS अधिकारियों के तबादलों के बाद अब पुलिस महकमे में भी बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने ADGP रैंक से लेकर जिला पुलिस प्रमुख स्तर के 30 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें सबसे चर्चित नाम 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी पी. विजयन का है। विजयन को केरल पुलिस के सबसे प्रभावशाली पदों में से एक एडीजीपी (कानून और व्यवस्था नियुक्त किया गया है।

कौन हैं IPS पी. विजयन?

केरल पुलिस के नए 'लॉ एंड ऑर्डर' चीफ बने पी. विजयन का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। पी. विजयन हाल ही में उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में उनका जिक्र किया था। पीएम मोदी ने सबरीमाला मंदिर के लिए तीर्थयात्रा अभियान' चलाने के लिए उनकी जमकर तारीफ की थी।

LDF सरकार ने किया था सस्पेंड

इससे पहले केरल में एलडीएफ सरकार के कार्यकाल के दौरान पी विजयन को निलंबित दिया गया था। दरअसल मई 2023 में कानून-व्यवस्था एडीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे एम. आर. अजीत कुमार ने अपनी एक रिपोर्ट में विजयन पर गंभीर आरोप लगाए थे। रिपोर्ट में अजीत कुमार ने आरोप लगाया था कि उस समय एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) के प्रमुख रहे विजयन ने एलाथुर ट्रेन आगजनी मामले के आरोपी की आवाजाही की जानकारी लीक कर दी थी।

इस मामले का आरोपी शाहरुख सैफी महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया था और उसे सड़क मार्ग से कोझिकोड लाया गया था। आरोप था कि विजयन ने आरोपी को वापस केरल लाने वाली पुलिस टीम की योजना मीडिया तक पहुंचा दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उस समय अजीत कुमार का पुलिस महकमे और सरकार में काफी प्रभाव माना जाता था। विजयन करीब छह महीने तक निलंबित रहे। बाद में मुख्य सचिव की सिफारिश पर उनकी बहाली हुई। इसके तुरंत बाद उन्हें एडीजीपी के पद पर पदोन्नत किया गया और बाद में केरल पुलिस अकादमी का निदेशक भी बनाया गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।