कौन हैं IPS गौरव यादव? भगवंत मान की सरकार ने बनाया पंजाब का नया डीजीपी

लाइव हिन्दुस्तान
share

पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, वह कम से कम दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

कौन हैं IPS गौरव यादव? भगवंत मान की सरकार ने बनाया पंजाब का नया डीजीपी
पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया है।

भगवंत मान की सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, वह कम से कम दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि यूपीएससी को तीन नाम इस पद के लिए भेजे गए थे। उनमें डॉ. शरद सत्या चौहान, हरप्रीत सिंह सिंधु और गौरव यादव का नाम शामिल है। इनमें से 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव के नाम पर मुहर लगी। इससे पहले पंजाब सरकार ने 2022 में उन्हें एक्टिंग डीजीपी नियुक्त किया था।

कैसे होती है डीजीपी की नियुक्ति?

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तय प्रक्रिया के तहत DGP की नियुक्ति कम से कम दो साल के लिए होती है, जिसमें राज्य सरकार अधिकारियों का एक पैनल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) को भेजती है। वहीं, कार्यवाहक DGP ज्यादा से ज्यादा छह महीने तक ही पद पर बने रह सकते हैं।

कौन हैं IPS गौरव यादव?

1992 बैच के IPS अधिकारी गौरव यादव मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। गौरव यादव 30 अप्रैल, 2029 को रिटायर होंगे।

सूत्रों का कहना है कि गृह विभाग ने नियुक्ति से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी थी। गुरुवार शाम तक फाइल विभाग को वापस नहीं मिली थी और औपचारिक घोषणा का इंतजार था। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पद के लिए एक नाम की घोषणा करने के लिए 13 अक्टूबर की समय-सीमा तय कर दी थी। आज सुबह इसका ऐलान कर दिया गया।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकौन हैं IPS गौरव यादव? भगवंत मान की सरकार ने बनाया पंजाब का नया डीजीपी