भारत बोलेगा सॉरी, कौन हैं ऐसा कहने वाले हॉवर्ड लुटनिक; अब PM मोदी पर क्या बोले

Jan 09, 2026 01:21 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Modi Trump Call: हॉवर्ड लुटनिक ने एक पॉडकास्ट में दावा किया है कि भारत और अमेरिका की डील होने वाली थी। उन्होंने कहा कि सबकुछ तय हो गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया और इसलिए डील नहीं हो पाई।

भारत बोलेगा सॉरी, कौन हैं ऐसा कहने वाले हॉवर्ड लुटनिक; अब PM मोदी पर क्या बोले

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले में बड़ी भूमिका निभाने वाले वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि अमेरिका की तरफ से पहले दी हुई डील अब भारत को दोबारा नहीं मिलेगी। साथ ही उन्होंने डील नहीं होने का जिम्मेदार भी भारत को ठहरा दिया। कौन हैं, लुटनिक जो पहले भी दावा कर चुके हैं कि भारत जल्द ही अमेरिका से माफी मांगने वाला है।

कौन हैं हॉवर्ड लुटनिक

Cantor Fitzgerald नाम की कंपनी चलाने वाले लुटनिक अमेरिका के अरबपतियों में शुमार हैं। साथ ही वह टीम ट्रंप का भी बड़ा हिस्सा हैं। टाइम्स ने साल 2025 के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल किया था। टाइम्स के अनुसार, उनके पास 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। कहा जाता है कि लुटनिक उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप को ज्यादा से ज्यादा टैरिफ लगाने की अपील की थी।

14 जुलाई 1961 में न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड में पैदा हुआ लुटनिक ने हार्वरफोर्ड कॉलेज से 1983 में इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की। कॉलेज के बाद उन्होंने बॉन्ड ब्रोकर के तौर पर Cantor Fitzgerald कंपनी ज्वाइन की और बाद में बड़े पदों पर पहुंचे। साल 1991 में उन्हें यहां प्रेसिडेंट और सीईओ बना दिया गया। 1996 में कंपनी के चेयरमैन बने।

खास बात है कि लुटनिक ने राजनीतिक करियर की पारी डेमोक्रेटिक के तौर पर भी खेली। बाद में वह डोनाल्ड ट्रंप से करीबी संबंध होने के चलते रिपब्लिकन पार्टी में आ गए। 2024 में वह ट्रंप की ट्रांजिशन टीम में शामिल थे। 19 नवंबर 2024 को ट्रंप ने लुटनिक को वाणिज्य मंत्री बनाया था।

कहा था भारत सॉरी बोलेगा

बीते साल सितंबर में लुटनिक ने दावा किया था कि भारत कुछ ही महीनों में अमेरिका से साथ डील करेगा। ब्लूमबर्ग से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'हां मुझे लगता है कि एक या दो महीने में मुझे लगता है कि भारत बातचीत के लिए वापस आएगा और वो कहेंगे कि वो माफी मांगते हैं, वो डोनाल्ड ट्रंप के साथ डील करने के लिए तैयार हैं।'

अब क्या दावा

अब लुटनिक ने एक पॉडकास्ट में दावा किया है कि भारत और अमेरिका की डील होने वाली थी। उन्होंने कहा कि सबकुछ तय हो गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया और इसलिए डील नहीं हो पाई। भारत ने साफ किया है कि वह अपने किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;