
कौन हैं DGP के रामचंद्र राव, कथित सेक्स स्कैंडल में फंसे; दफ्तर के गंदे वीडियो वायरल
DGP Ramachandra Rao Video: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे अधिकारी राव हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुर्सी पर बैठा एक अधिकारी कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है।
DGP Ramachandra Rao Video: कर्नाटक के DGP यानी पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव अश्लील वीडियो मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्हें निलंबित भी कर दिया है। कहा जा रहा है कि वीडियो साल 2017 के हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स के रामचंद्र राव हैं। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कौन हैं के रामचंद्र राव
के रामचंद्र राव 1993 बैच के IPS यानी भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। खास बात है कि वह मई 2026 में रिटायर होने वाले हैं। खबर है कि वह सोना तस्करी मामले में सजा काट रही अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं। खास बात है कि राव पर बेटी रान्या की मदद करने के आरोप भी लग चुके हैं। उस समय उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया था।
साल 2014 में सदर्न रेंज के IGP रहने के दौरान उनका नाम विवादित धन जब्ती मामले में आया था। साल 2023 में उन्होंने डीजीपी रैंक का पद संभाला था।
वायरल वीडियो पर क्या बोले
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से मिलने के बाद राव ने साफ किया है कि वीडियो 8 साल पुराने हैं। साथ ही कहा है कि उस समय वह बेलगावी में पदस्थ थे। उन्होंने इसे छवि खराब करने की साजिश करार दिया है।
राव ने कहा, 'मैं 8 साल पहले बेलगावी में था, ये बहुत पुरानी बात है। हमने हमारे इसके बारे में वकील से बात की है और कार्रवाई कर रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत हैरानी का विषय है। यह झूठा है। वीडियो पूरी तरह झूठे हैं। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है। यह बगैर जांच के सामने नहीं आएगा। इसकी जांच की जानी चाहिए। गलत जानकारी फैलाई जा रही है।'
वायरल वीडियो में क्या
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे अधिकारी राव हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुर्सी पर बैठा एक अधिकारी कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी।

लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें



