अपने 'दाहिने हाथ' को भी साथ भारत लाए शी जिनपिंग, कौन हैं काई की और वांग यी?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके दो बड़े नेता भी आए हैं। इनमें की काई का नाम सबसे अहम है जो कि शी जिनपिंग के दाहिने हाथ कहे जाते हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री वांग यी भी भारत दौरे पर आए हैं।

Xi jinping
शी जिनपिंग के साथ काई की और वांग यी भी भारत दौरे पर आए।

गलवान की झड़प के बाद पहली बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ भारत पहुंच चुके हैं। वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए हैं। हालांकि इससे अलग शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली उनकी वार्ता बेहद मायने रखती है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पूरी तैयारी के साथ भारत आए हैं। उनके साथ कम से कम 400 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल है। वह अपने साथ चीन के नंबर दो नेता काई की को भी साथ लाए हैं। उन्हें शी जिनपिंग का दाहिना हाथ कहा जाता है। इसके अलावा चीन के विदेश मंत्री वांग यी जिनपिंग के साथ मौजूद हैं।

क्या हैं शी जिनपिंग के इस यात्रा के मायने

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यह यात्रा बेहद अहम इसलिए मानी जा रही है क्योंकि सात साल के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन गए थे। इसके बाद शी जिनपिंग ने भी ब्रिक्स में आने की तैयारी कर ली। गलवान की झड़प के बाद जिस कदर संबंध बिगड़ गए थे, इस यात्रा से उनके सुधरने की उम्मीद नजर आ रही है।

कौन हैं की काई

शी जिनपिंग और की काई कई दशकों से साथ हैं। 1996 में शी को फुजियान का सेक्रेटरी बनाया गया था। तब ही की काई को उनके सहयोग के लिए नियुक्त किया गयाथा। बाद में की काई बीजिंग के मेयर भी रहे। 2022 में वह सीपीसी सेक्रेटेरिएट के फर्स्ट सेक्रेटरी बने। इसके बाद 2023 में जनरल ऑफिस का निदेशक बना दिया गया। वैसे तो चीन में आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री ली च्यांग को नंबर दो माना जाता है। लेकिन फैसलों के लिहाज से की काई की बहुत अहमियत है।

भारत के इस दौरे में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। चीन के साथ भारत के सीमा के साथ ही निवेश और व्यापार को लेकर भी विवाद हैं। ऐसे में इस यात्रा में कई मुद्दों का हल निकालने का प्रयास किया जा सकता है। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच सीधी वार्ता होगी। ऐसे में एलएसी को लेकर भी बात हो सकती है।

शी इससे पहले 2019 में भारत यात्रा पर आए थे। हालांकिशी और पीएम मोदी के बीच वर्ष 2024 के बाद से कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में मुलाकात हो चुकी है। पिछले वर्ष चीन के तियांजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी। दोनों नेता अभी कुछ दिन पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में भी एससीओ के शिखर सम्मेलन के दौरान भी मिले थे। मोदी और शी की बातचीत के आधार पर सीमा विवादों के समाधान के लिए दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच दो- तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। इन बैठकों में दोनों पक्षों ने सीमा पर शांति बहाली और परस्पर संबंधों को सामान्य बनाने के लिए अनेक कदम उठाये हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअपने 'दाहिने हाथ' को भी साथ भारत लाए शी जिनपिंग, कौन हैं काई की और वांग यी?