कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने जीतेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में 38 साल तक सेवा दे चुके हैं। वे वेस्टर्न एयर कमांड में भी तैनात थे। पाकिस्तान के खिलाफ चले ऑपरेशन सिंदूर से भी उनका कनेक्शन रहा है।

Who is Ayodhya Ram Mandir CEO Air Chief Jeetendra Mishra Profile Connection with Operation Sindoor
एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट की कमान सौंपी गई है

Ram Mandir CEO: अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट को पहला सीईओ मिल गया है। एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर ट्रस्ट की कमान सौंपी गई है। मिश्रा भारतीय वायुसेना में 38 साल तक सेवा दे चुके हैं। वे वेस्टर्न एयर कमांड में भी तैनात थे। मिश्रा का ऑपरेशन सिंदूर से भी कनेक्शन है और वे पाकिस्तान के खिलाफ हुए इस ऑपरेशन के समय तैनात थे।

एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड अफसर हैं। मिश्रा नेशनल डिफेंस अकेडमी खडकवासला और वायुसेना अकेडमी डुंडीगल के पूर्व छात्र रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, मोंटगोमरी, अलबामा और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज ब्रिटेन में भी पढ़ाई की है।

उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड में बतौर एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के तौर पर काम किया है। उससे पहले वे इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑप्स) में डिप्टी चीफ थे। मिश्रा इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (डॉक्ट्रीन, ऑर्गनाइजेशन एंड ट्रेनिंग) में भी डिप्टी चीफ रहे हैं। पिछले साल मई महीने में हुए ऑपरेशन सिंदूर से भी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा का जुड़ाव रहा। उनकी भूमिका के लिए पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक मिला। इससे पहले, 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2013 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

1986 में एयरफोर्स में कमिशन्ड हुए जीतेंद्र मिश्रा

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू दल में मिश्रा 6 दिसंबर 1986 को कमिशन्ड हुए। रिटायर होने से पहले तक उनका 38 सालों से ज्यादा का करियर रहा है और इस दौरान उनके पास तीन हजार घंटे से ज्यादा उड़ान भरने का अनुभव है। उन्होंने 18 से ज्यादा तरह के फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर उड़ाए हैं। वह उस टीम का भी हिस्सा रहे हैं, जिसने कारगिल युद्ध की शुरुआत में मिराज 2000 फाइटर जेट्स से लेजर गाइडेड बम गिराए थे।

चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट में बदलाव

पिछले दिनों राम मंदिर में चंदा चढ़ावा चोरी विवाद सामने आया था। इसके तहत, दानपात्रों और चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी पकड़ी गई थी। इन आरोपों के बाद यूपी सरकार ने एसआईटी गठित की। जांच में मंदिर परिसर में चढ़ावे की गिनती और रकम जमा करने की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की गई और कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सपा, कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने मुद्दे को जोरशोर से उठाया और सरकार पर निशाना साधा। हालांकि, सरकार ने साफ किया कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस विवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव करने का फैसला लिया गया। अन्य मंदिरों की तरह यहां भी सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा, ट्रस्ट से तीन नए सदस्य जोड़े गए हैं जोकि अयोध्या से मदन मोहन पांडे, महेश भागचंद और उर्मिला चतुर्वेदी नाम है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकौन हैं राम मंदिर के CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन