Hindi NewsIndia NewsWho is Avika Baig going to marry Rehan Vadra Priyanka Gandhi Shares pic
कौन हैं अवीवा बेग, जो बनने जा रहीं गांधी-वाड्रा परिवार की बहू; रेहान संग की सगाई

कौन हैं अवीवा बेग, जो बनने जा रहीं गांधी-वाड्रा परिवार की बहू; रेहान संग की सगाई

संक्षेप:

प्रियंका वाड्रा ने अपनी होने वाली बहू के बचपन की फोटो साझा की है। इसमें प्रियंका के बेटे रेहान और उनकी होने वाली बहू अवीवा एक साथ खड़े हैं। लोगों के मन में काफी सवाल हैं कि आखिर कौन हैं अवीवा, जिससे रेहान वाड्रा की सगाई हुई है।

Jan 02, 2026 10:59 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रियंका वाड्रा ने अपनी होने वाली बहू के बचपन की फोटो साझा की है। इसमें प्रियंका के बेटे रेहान और उनकी होने वाली बहू अवीवा एक साथ खड़े हैं। दोनों की यह फोटो किसी फंक्शन की मालूम होती है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही रेहान और अवीवा की सगाई हुई है। लोगों के मन में काफी सवाल हैं कि आखिर कौन हैं अवीवा, जिससे रेहान वाड्रा की सगाई हुई है। बता दें कि रेहान की तरह अवीवा भी फोटोग्राफी से जुड़ी हुई हैं। प्रियंका गांधी की तस्वीर और उसके साथ लिखे कैप्शन से यह भी स्पष्ट हो गया है कि दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रैवेल और फोटोग्राफी पसंद
अवीवा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को खंगालने पर पता चलता है कि ट्रैवेल और फोटोग्राफी उन्हें काफी पसंद है। अपने इंस्टा के बायो में लिखा है, फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर। फोटोग्राफी को उन्होंने अपना करियर भी बनाया। उनका एटलियर इलेवन नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोल रखा है। इंस्टाग्राम पर इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है, ‘हम स्टिल्स और फिल्म्स क्रिएट करते हैं।’ जहां तक पढ़ाई-लिखाई का सवाल है, अवीवा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की है। उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। इसके अलावा अवीवा नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं।

कुछ चर्चित काम
अवीवा की इंस्टा प्रोफाइल पर उनकी खुद की तस्वीरों के साथ-साथ उनके द्वारा खींची गई तस्वीरें भी खूब हैं। बतौर फोटोग्राफर उनका काम कई जगह पर डिसप्ले हो चुका है। इनमें मेथल गैलरी में ‘यू कैन नॉट मिस दिस’, इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम , द क्वोरम क्लब में ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’, इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया जैसे काम शामिल हैं। इसके अलावा नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भी उनका फोटोग्राफी से जुड़ा काम नजर आ चुका है।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई की है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि दोनों पिछले कई वर्षों से दोस्त रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इस जोड़े ने हाल ही में एक समारोह में सगाई कर ली और फिलहाल परिवार और दोस्तों के साथ राजस्थान में हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।