
लाल किला धमाके में किस गाड़ी का हुआ इस्तेमाल? दिल्ली ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के निकट हुए विस्फोट के मामले में बड़ा खुलासा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका एक एक हुंडई i20 गाड़ी में हुआ था। इस विस्फोट की चपेट में आने से आसपास खड़ी कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के निकट हुए विस्फोट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका एक एक हुंडई i20 गाड़ी में हुआ था। इस विस्फोट की चपेट में आने से आसपास खड़ी कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास की इमारतों के कांच और वाहनों की खिड़कियां चूर-चूर हो गईं। घटनास्थल पर खून के धब्बे और टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखरे पड़े दिखाई दिए।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के डीआईजी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने जानकारी दी कि उन्हें खबर मिली थी कि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के आसपास एक कार में धमाका हो गया है। उन्होंने बताया कि हमने फौरन कार्रवाई की और सात दमकल इकाइयों को मौके पर रवाना कर दिया। शाम 7:29 बजे आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। हमारी सभी टीमें अभी भी घटनास्थल पर तैनात हैं।
इधर, घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जान-माल की क्षति और शरीर के अंगों को देखकर वे दंग रह गए। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जब सड़क पर किसी का हाथ दिखा, तो हम सब हक्के-बक्के रह गए। मैं इस भयावह दृश्य को शब्दों में बयां भी नहीं कर सकता।
एक अन्य ने कहा कि घटना के बाद जब हम पास पहुंचे तो सड़क पर लाशों के टुकड़े बिखरे पड़े दिखे। किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हो गया। कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि मैंने जिंदगी में कभी इतना तेज धमाका नहीं सुना। विस्फोट की वजह से मैं तीन बार गिर पड़ा। लगा जैसे सबकी मौत हो जाएगी।
वहीं, एलएनजेपीएन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि 15 घायलों को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ की मौत अस्पताल पहुंचने पहले ही हो चुकी थी। तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जबकि एक की स्थिति स्थिर बनी हुई है।





