कहां है स्मित मच्छार पर हमला करने वाला ओमानी को-पायलट? जांच में सामने आएगा पूरा सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फ्लाइदुबई के पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने और विमान को क्रैश करवाने की कोशिश करने वाले को-पायलट को यूएई को सौंप दिया गया है। यूएई ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 

Flydubai
फ्लाइदुबई Boeing 737 MAX 8 की सऊदी अरब में इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।

फ्लाइदुबई के विमान में ओमानी को पायलट के हमले में घायल हुए भारत के जांबाज पायलट स्मित मच्छार का इलाज चल रहा है। वहीं प्लेन क्रैश की कोशिश करने वाले उनके ओमानी को पायलट को यूएई को सौंप दिया गया है। कॉकपिट में ही आरोपी पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार के साथ हाथापाई शुरू कर दी और हमला करके घायल कर दिया। अमित मच्छार ने उसका मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे कि कुछ यात्रों ने भी मिलकर उसे काबू कर लिया। अमित मच्छार की सूझबूझ की वजह से 180 लोगों की जान बच गई विमान को सुरक्षित सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर लैंड करवा लिया गया। यहीं स्मित मच्छार के साथ आरोपी को पायलट का भी इलाज करवाया गया और फिर जांच के लिए उसे यूएई को सौंप दिया गया।

यूएई ने पूरे मामले की जांच शुरू करदी है। यूएई का न्यायिक विभाग जांच करेगा कि आखिर किन परिस्थितियों में कॉकपिट में इस तरह का वायकया हुआ। बता दें कि यह विमान दुबाई से इजरायल के तेल अवीव जा रहा था। हालांकि अपरिहार्य स्थिति में इसकी सऊदी अरब में इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई।

ट्रंप ने ईरानी कनेक्शन का किया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्लाईदुबई विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश करने वाले सह-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। व्हाइट हाउस में गुरुवार को संवाददाताओं ने ट्रंप से पूछा कि क्या उन्हें हमले के पीछे रहे सह-पायलट और तेहरान के बीच किसी संबंध के बारे में जानकारी दी गई है।उन्होंने कहा, ''हम इस पर अभी काम कर रहे हैं।''

ट्रंप ने कहा, ''मैं जो सुन रहा हूं, उसके आधार पर कहूंगा कि जवाब हां है, लेकिन हम इस पर अभी काम कर रहे हैं।'' उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। यह पूछे जाने पर कि यदि हमले के पीछे ईरान का हाथ पाया गया तो क्या अमेरिका तेहरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा, ट्रंप ने कहा, ''हां, उन पर बहुत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चिंता मत कीजिए।'' उन्होंने कहा, ''आप उनसे ही पूछिए। वे जानते हैं कि क्या हुआ। उन पर बहुत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।''

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकहां है स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट? जांच में सामने आएगा पूरा सच