Hindi NewsIndia Newswhere Maximum Deletions of ineligible electors in SIR BJP won three out of five in Bihar Election
SIR में जहां हटाए गए सबसे ज्यादा नाम, वहां भाजपा का कैसा रहा प्रदर्शन? कांग्रेस के लिए तो फायदेमंद

SIR में जहां हटाए गए सबसे ज्यादा नाम, वहां भाजपा का कैसा रहा प्रदर्शन? कांग्रेस के लिए तो फायदेमंद

संक्षेप:

गोपालगंज विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 56,793 वोट डिलीट किए गए हैं, जबकि पूर्णिया सीट पर 50,767 और मोतिहारी सीट पर 49,747 वोट डिलीट किए गए हैं। इन तीनों ही सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है।

Nov 19, 2025 10:06 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Bihar Assembly Election and SIR: बिहार में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ लेने जा रहे हैं। गुरुवार (20 नवंबर) को वह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान हुआ था। इस दौरान राज्य में ऐतिहासिक 67.13 फीसदी लोगों ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की।बिहार के इतिहास में यह सर्वाधिक मतदान है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.78 रहा, जबकि पुरुषों का मतदान 62.98 प्रतिशत रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विपक्षी राजद और कांग्रेस समेत तमाम दलों ने चुनावों में करारी हार के लिए विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को भी जिम्मदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इस बीच चुनाव आयोग की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके मुताबिक उन पांच सीटों में से तीन पर भाजपा की जीत हुई है, जहां SIR प्रक्रिया में सबसे ज्यादा नाम डिलीट किए गए हैं। इनमें से एक पर जेडीयू और एक पर कांग्रेस की जीत हुई है।

ये भी पढ़ें:हारने का ही रिकॉर्ड बना रहीं बीमा भारती, सबसे बड़े अंतर से लगातार दूसरी शिकस्त

गोपालगंज में सबसे ज्यादा नाम हटाए गए

आंकड़ों के मुताबिक, गोपालगंज विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 56,793 वोट डिलीट किए गए हैं, जबकि पूर्णिया सीट पर 50,767 और मोतिहारी सीट पर 49,747 वोट डिलीट किए गए हैं। इन तीनों ही सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है। इसके अलावा कुचायकोट सीट पर 43,226 नाम हटाए गए हैं, जहां नीतीश की पार्टी जेडीयू के उम्मीदवार जीते हैं। सर्वाधिक वोटर डिलीट किए जाने वाली सीट किशनगंज है, जहां कुल 42,940 नाम हटाए गए हैं। इस सीट से कांग्रेस की जीत हुई है। यानी पांच में से चार पर NDA और एक पर महागठबंधन की जीत हुई है। हालांकि, किशनगंज सीट पहले भी कांग्रेस के ही पास थी। उसी तरह गोपालगंज, मोतिहारी और पूर्णिया सीट भी भाजपा के पास थी।

ये भी पढ़ें:शायद नतीजा बेहतर होता; प्रशांत किशोर ने मान ली बिहार चुनाव में अपनी एक गलती

दरभंगा में सबसे कम 2859 वोट डिलीट हुए

आकंड़ों के मुताबिक, जिन पांच सीटों पर सबसे कम वोटर्स के नाम हटाए गए हैं, उनमें दो पर भाजपा, दो पर चिराग पासवान की LJPR और एक पर कांग्रेस की जीत हुई है। ऐसी सीटों में दरभंगा में सबसे कम 2859 वोट डिलीट हुए हैं, जबकि चनपटिया में 6031, बेतिया में 6076, डेहरी में 6219 और महुआ में 6302 वोट डिलीट किए गए हैं। इनमें से दकभंगा और बेतिया में भाजपा, चनपटिया में कांग्रेस और डेहरी और महुआ में LJPR उम्मीदवारों की जीत हुई है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।