

Where is Shaista Parveen: अतीक अहमद, अशरफ, असद और अब अबान। उत्तर प्रदेश के इस माफिया परिवार के चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, लेकिन शाइस्ता परवीन का अब तक कोई पता नहीं है। वह अतीक की पत्नी है और उमेश पाल मर्डर केस के समय से ही फरार हैं। सवाल है कि क्या एक और बेटे को गंवाने के बाद अब वह सामने आएंगी। अब तक राज्य की पुलिस को उनके ठिकाने का पता नहीं चल सका है।
अहमद परिवार के बेटे असद को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने 13 अप्रैल 2023 में मुठभेड़ में मार गिराया था। तब माना जा रहा था कि शाइस्ता बेटे के अंतिम संस्कार के समय नजर आ सकती हैं। खबरें ये भी आईं थी कि उनकी हलचल को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। इसके अलावा अतीक और अशरफ के जनाजे के समय भी वह पूरी तरह तस्वीर से दूर रहीं।
अब अहमद परिवार के एक और बेटे अबान की मौत हो चुकी है और शाइस्ता का कोई पता नहीं है। 3 सालों के दौरान करीब 9 राज्यों में रेड की गई और इस काम में एटीएस के साथ RAF यानी रैपिड एक्शन फोर्स की भी मदद ली गई, लेकिन अब तक कुछ जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने जानकार देने वाले को 50 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया है।
शाइस्ता परवीन के अलावा अतीक अहमद की बहन आइशा नूरी और भाई अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार हैं। इन तीनों पर ही उमेश पाल की हत्या की साजिश और हमलावरों को मदद पहुंचाने के आरोप लगे थे। शाइस्ता के अलावा आइशा और जैनब पर 25-25 हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है। आशंकाएं ये भी जताई गई थीं कि ये दुबई या नेपाल भाग गईं हैं, लेकिन इसे लेकर आधिकारिक रूप से कभी कुछ नहीं कहा गया।
24 फरवरी 2023 को वकील पाल की हत्या हो गई थी। प्रयागराज के धूमनगंज में हुई इस वारदात में उनके दो पुलिस गनर भी मारे गए थे। तब सामने आईं सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा था कि असद गोली चला रहा है, गुड्डू मुस्लिम ने बम फेंका और साथ में गुलाम, साबिर और उस्मान भी थे। खास बात है कि उस समय अतीक जेल में सजा काट रहा था। इस केस में अतीक, अशरफ, असद समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया।
बाद में इस लिस्ट में शाइस्ता, आइशा और नूरी का नाम भी शामिल किया गया था।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें