Hindi NewsIndia NewsWhere are those who called Dead Economy BJP taunts Rahul Gandhi over GDP growth Rate
‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ कहने वाले लोग कहां हैं? GDP ग्रोथ आंकड़ों पर भाजपा का राहुल गांधी पर तंज

‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ कहने वाले लोग कहां हैं? GDP ग्रोथ आंकड़ों पर भाजपा का राहुल गांधी पर तंज

संक्षेप:

अमित मालवीय ने लिखा है कि PM मोदी के इकॉनमिक विजन के तहत, भारत मजबूत घरेलू डिमांड, बढ़ते इन्वेस्टमेंट और लंबे समय के सुधारों में भरोसे की वजह से ग्लोबल मंदी से असरदार तरीके से अलग हो गया है।

Nov 28, 2025 09:41 pm ISTPramod Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज होने के बाद, भाजपा ने शुक्रवार को इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘निर्णायक नेतृत्व’ को दिया और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग कहां हैं जिन्होंने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है मौजूदा वित्त वर्ष (2025-26) की दूसरी तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की 5.6 फीसदी वृद्धि से अधिक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह वृद्धि अनुमान से अधिक रही जिसमें माल एवं सेवा कर (GST) दरों में कटौती से खपत बढ़ने की उम्मीद की अहम भूमिका है। इस साल की अप्रैल-जून तिमाही में वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी। इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए भाारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘‘जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता और सुस्ती की स्थिति से जूझ रही है, भारत प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व, सुधार की गति और नीतिगत स्थिरता के बल पर आगे बढ़ रहा है।’’

ये भी पढ़ें:GDP पर सारे अनुमान फेल, 8.2% की तेज रफ्तार से बढ़ी इकोनॉमी

जुलाई-सितंबर 2025 में 8.2% का ग्रोथ

उन्होंने कहा कि जीएसटी को तर्कसंगत बनाने, विवेकपूर्ण राजकोषीय अनुशासन और संतुलित मौद्रिक समन्वय जैसे परिवर्तनकारी कदमों ने निवेश और उपभोग के एक अच्छे दौर को शुरू किया, जिससे भारत वैश्विक विकास के केन्द्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जुलाई-सितंबर 2025 में 8.2 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है... प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक दृष्टिकोण के तहत, भारत वैश्विक मंदी से प्रभावी रूप से अलग हो गया है, जो मजबूत घरेलू मांग, बढ़ते निवेश और दीर्घकालिक सुधारों में विश्वास से प्रेरित है।’’

डेड इकोनॉमी कहने वाले कहां?

दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जीडीपी के नवीनतम आंकड़ों की सराहना की और राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वे लोग कहां हैं जिन्होंने कहा था कि अर्थव्यवस्था बर्बाद है? उनका राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है।’’ कुछ महीने पहले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का समर्थन करते हुए दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सिवाय सब जानते हैं कि भारत एक ‘डेड इकोनॉमी’ (बर्बाद अर्थव्यवस्था) है तथा प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

ये भी पढ़ें:GDP आंकड़ों से गदगद सरकार, CEA बोले- इस बार 7% के ग्रोथ को कर जाएंगे पार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गांधी की इस टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आज के जीडीपी अनुमान प्रधानमंत्री मोदी की राजग सरकार के तहत भारत की तेज आर्थिक वृद्धि को प्रदर्शित करते हैं।’’

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।