When did Pakistan Balochistan burn in the last 1 year shubhman gill imran khan nitish kumar Top 5 आत्मघाती हमले से ट्रेन हाईजैक तक, बीते एक साल में कब-कब सुलगा पाक का बलूचिस्तान? टॉप 5, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़When did Pakistan Balochistan burn in the last 1 year shubhman gill imran khan nitish kumar Top 5

आत्मघाती हमले से ट्रेन हाईजैक तक, बीते एक साल में कब-कब सुलगा पाक का बलूचिस्तान? टॉप 5

  • बलूचिस्तान की जनता सालों से पाकिस्तानी सरकार के भेदभाव, सेना के सितम और संसाधनों की लूट का शिकार रही है। मजबूर होकर उन्होंने हथियार उठा लिए हैं और अपने हक और पहचान के लिए अब जंग छेड़ दी है। पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 March 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
आत्मघाती हमले से ट्रेन हाईजैक तक, बीते एक साल में कब-कब सुलगा पाक का बलूचिस्तान? टॉप 5

हिंदू हूं, बीजेपी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; शुभेंदु पर क्यों भड़क गईं ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह रमजान के पवित्र महीने में मुसलमानों को निशाना बना रही है ताकि आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। विधानसभा में बोलते हुए सीएम बनर्जी ने कहा, "लोकतंत्र स्थायी है, लेकिन कुर्सी नहीं। कुर्सी का सम्मान करें। आप मुस्लिम विधायकों को बाहर निकालने के बारे में कैसे सोच सकते हैं? वे (भाजपा) मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं क्योंकि यह रोजा का महीना है और उन्हें यह पसंद नहीं है। वे सांप्रदायिक बयान देकर देश का ध्यान आर्थिक और व्यापारिक पतन से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं एक हिंदू हूं और मुझे भाजपा से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।" यहां पढ़ें पूरी खबर

आत्मघाती हमले से ट्रेन हाईजैक तक, बीते एक साल में पाक में कब खेली गई खून की होली

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि पाकिस्तानी सरकारें अपनों के साथ ही दोयम दर्जे का सलूक करती हैं। पाकिस्तान में बलूचिस्तान और वहां के निवासियों के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है। बलूचिस्तान की जनता सालों से इसी भेदभाव, सेना के सितम और संसाधनों की लूट का शिकार रही है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब बलूची अवाम खुद को पाकिस्तान का हिस्सा मानने से ही इनकार करने लगी है। मजबूर होकर उन्होंने हथियार उठा लिए हैं और अपने हक और पहचान के लिए अब जंग छेड़ दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं, राबड़ी देवी बोलीं- हमें बेइज्जत करते हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने जोरदार हमला बोला है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी ने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश भंगेड़ी हैं। वह भांग पीकर विधानसभा आते हैं। वह महिलाओं के बीच में बोलते हैं और उनका अपमान करते हैं। हमें और पूरी बिहार की महिलाओं को सदन में बेइज्जत करते हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि सीएम बोलते रहते हैं, 2005 से पहले महिलाएं कपड़ा नहीं पहनती थीं। हम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि पहले उनकी मां-बहन क्या कपड़े नहीं पहनती थीं, नंगा रहती थीं? यहां पढ़ें पूरी खबर

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद गिल की खिली बांछें, ये ICC अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की बांछें खिल गई हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा। उन्हें फरवरी महीने में शानदार प्रदर्शन की वजह से सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पछाड़कर अवॉर्ड जीता। वह तीसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने हैं और इतिहास रच डाला। दरअसल, गिल सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार हासिल करने वाले वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने ओवरऑल लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम की बराबरी कर ली है। बाबर ने भी अब तक तीन बार पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

आमिर खान के भान्जे कमबैक के लिए तैयार, भूमि पेडनेकर होंगी फिल्म में लीड एक्ट्रेस

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भान्जे इमरान फिर एक बार सिनेमा जगत में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म बीते कुछ वक्त से सुर्खियों में थी और अब ऐसा लगता है कि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही इमरान खान की अगली फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने एचटी सिटी को बताया कि शूटिंग अप्रैल में शुरू होने जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर