Hindi NewsIndia Newswhen cec rajiv kumar stranded 12000 feet mountain a trekker helped
जब 12 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर फंस गए CEC राजीव कुमार, बेंगलुरु का एक ट्रेकर बना देवदूत

जब 12 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर फंस गए CEC राजीव कुमार, बेंगलुरु का एक ट्रेकर बना देवदूत

संक्षेप:

  • पिथौरागढ़ के एक सुदूर पोलिंग स्टेशन पर जाते वक्त सीईसी राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर को इमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इसके बाद उन्होंने पूरी रात एक निर्जन गांव में बिताई।

Oct 18, 2024 12:53 pm ISTAnkit Ojha हिन्दुस्तान टाइम्स
share Share
Follow Us on

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें कंपकंपाती ठंड में 12000 फीट की ऊंचाई पर एक निर्जन पहाड़ पर रात गुजारनी पड़ी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के एक सुदूर गांव में उनके हेलिकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। वह दो पायलट्स के साथ मिलाम ग्लेशियर इलाके में एक पोलिंग स्टेशन का मुआयना करने जा रहे थे। तभी खराब मौसम की वजह से मुंसियारी से 42 किलोमीटर दूर रामलाम गांव के पास उनके हेलिकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हेलिकॉप्टर दोपहर के 1 बजे उड़ा था और आधे घंटे के बाद इसे उतरना पड़ गया। 12000 फीट की ऊंचाई पर एक छोटे से गांव में रात गुजारनी पड़ी। जिस झोपड़ी में वह रुके थे उसमें ना तो बिजली थी और ना की कोई अन्य सुविधा। ऊपर से हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ रही थी। वहां मोबाइल के नेटवर्क्स भी उपलब्ध नहीं थे। हालांकि राजीव कुमार के पास एक सैटलाइट फोन था जिससे वह संपर्क कर सकते थे।

इसी गांव में बेंगलुरु का एक ट्रेकर अपने दो साथियों के पसाथ पहुंचा। उसने राजीव कुमार क नूडल्स खिलाए और फिर आग का इंतजाम किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिस गांव में राजीव कुमार रुके थे वह निर्जन था। वहां कोई नहीं रहता था। सभी लोग ठंड से पहले ही निचले इलाके में चले गए थे।

सुबह जब मौसम साफ हुआ तो हेलिकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी। इसके बाद वह मुंसियारी पहुंचे। वहां से देहरादून वापस आए। जानकारी के मुताबिक उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं हुई। बता दें कि सीईसी अकसर सुदूर इलाकों के पोलिंग स्टेशन्स का दौरा करते हैं ताकि वहां के लोगों की परेशानियों को समझा जा सके। पहले भी वह पैदल ही पहाड़ों के कई पोलिंग स्टेशन्स पर जा चुके हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।