Hindi NewsIndia NewsWhat will be the fare for the Vande Bharat sleeper train
कितना होगा वंदे भारत स्लीपर का किराया, नोट कर लें यात्री; RAC टिकट नहीं मिलेगा

कितना होगा वंदे भारत स्लीपर का किराया, नोट कर लें यात्री; RAC टिकट नहीं मिलेगा

संक्षेप:

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पावरप्वॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी थी, जिसके अनुसार 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 11 डिब्बे थर्ड एसी, चार डिब्बे सेकंड एसी और एक डिब्बा फर्स्ट एसी शामिल हैं। कुल 823 सीटों में से 611 थर्ड एसी में, 188 सेकंड एसी में और 24 फर्स्ट एसी में हैं।

Jan 12, 2026 07:58 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vande Bharat Sleeper Express का इंतजार खत्म होने वाला है। नई रेल अगले सप्ताह से पटरियों पर दौड़ सकती है। इसी बीच खबर है कि यात्रियों को नई ट्रेन में RAC यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। साथ ही इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से ज्यादा हो सकता है। स्लीपर ट्रेन की शुरुआत गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर होने जा रही है। वंदे भारत सीरीज की यह पहली स्लीपर ट्रेन होगी। अब तक दौड़ रहीं ट्रेनें चेयर कार हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री को कम से कम 400 किमी दूरी के बराबर किराया देना होगा। 9 जनवरी को जारी सर्कुलर के हवाले से बताया गया, 'कम से कम 400 किमी दूरी का भुगतान करना होगा...। सिर्फ कन्फर्म टिकट ही इस ट्रेन के लिए जारी किए जाएंगे। RAC/वेटलिस्ट/पार्शियली कन्फर्म्ड टिकट का कोई प्रावधान नहीं होगा। सभी उपलब्ध बर्थ एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) से उपलब्ध होंगी।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। अन्य ट्रेनों की तरह वंदे भारत स्लीपर में महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोटा होगा।

कितना होगा किराया

3एसी के लिए यात्रियों को 2.4 रुपये प्रति किमी, 2एसी के लिए 3.1 रुपये प्रति किमी और 1एसी के लिए 3.8 रुपये प्रति किमी होगा। ऐसे में ट्रेन का न्यूनतम किराया थर्ड एसी के लिए 960 रुपये, सेकंड एसी के लिए 1240 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 1520 रुपये होगा। हालांकि, इसमें GST यानी वस्तु एवं सेवा कर शामिल नहीं है।

Vande Bharat Sleeper

यह फिलहाल दोनों शहरों के बीच 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तथा असम और पश्चिम बंगाल के प्रमुख जिलों को कवर करेगी। दोनों राज्यों में इस साल चुनाव होने वाले हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पावरप्वॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी थी, जिसके अनुसार 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 11 डिब्बे थर्ड एसी, चार डिब्बे सेकंड एसी और एक डिब्बा फर्स्ट एसी शामिल हैं। कुल 823 सीटों में से 611 थर्ड एसी में, 188 सेकंड एसी में और 24 फर्स्ट एसी में हैं।

ट्रेन में उपलब्ध अन्य विशेषताओं में बेहतर कुशनिंग के साथ एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किए गए बर्थ, सुगम आवागमन के लिए वेस्टिब्यूल वाले स्वचालित दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन और शोर कम करके बेहतर यात्रा आराम, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (कवच), आपातकालीन टॉक-बैक प्रणाली और उच्च स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिए कीटाणुनाशक तकनीक शामिल हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।